कन्या राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या मेहनत का फल मिलने में होगी देरी या मिलेंगे नए अवसर?

Published by :Neha Kumari
Published at :21 Apr 2026 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
कन्या राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या मेहनत का फल मिलने में होगी देरी या मिलेंगे नए अवसर?

Aaj Ka Kanya Rashifal 21 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 21 April 2026: आज कन्या राशि के जातकों के लिए नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य में वृद्धि करेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं. धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. मीन राशि में मंगल और शनि की युति साझेदारी से जुड़े कार्यों में कुछ अड़चनें पैदा कर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें.

करियर/बिजनेस: व्यापार में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का यह सही समय है. नौकरी में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति की संभावना बन रही है. अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए प्रयास तेज करें. विदेशी कंपनियों के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है. लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें शांत रहकर सुलझाएं. शाम को डिनर पर जाकर तनाव कम किया जा सकता है. अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, लेकिन शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें.

स्वास्थ्य: पेट खराब होने या अपच की समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें. मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए संगीत या ध्यान का सहारा लें. शारीरिक व्यायाम के लिए समय निकालें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भविष्य में समस्या बढ़ा सकती है.

  • सावधानी: अनजान लोगों के साथ पैसों का लेन-देन न करें.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का पीला

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola