कन्या राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज कमाई के नए अवसर मिलेंगे या मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा?
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2026 4:35 PM
05 अप्रैल 2026 का कन्या राशिफल
Aaj Ka Kanya Rashifal 05 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kanya Rashifal 05 April 2026: आज कन्या राशि वालों के लिए साझेदारी के कार्यों में सफलता का योग है. चंद्रमा का आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर धन संचय में मदद करेगा. गुरु की दृष्टि आपके सुख-साधनों में वृद्धि करेगी. आज आप परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे. किसी महत्वपूर्ण घरेलू विषय पर चर्चा करेंगे.
करियर बिजनेस: बिजनेस में नई पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी जिससे नए ऑर्डर मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आज नया स्टार्टअप शुरू करने की योजना बनाना श्रेष्ठ रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
लव लाइफ: आज रोमांस चरम पर रहेगा. पार्टनर से फोन पर प्यार भरी बातें आपके दिन को बना देंगी. सिंगल जातक आज किसी खास को प्रपोज कर सकते हैं. आज सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है. रात को बाहर डिनर पर जाना रिश्ते में नया उत्साह भर देगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन पैरों में थकान महसूस हो सकती है. मालिश और आराम से आपको राहत मिलेगी. संतुलित आहार लें और समय पर भोजन करें. नियमित दिनचर्या से सेहत मे सुधार होगा.
सावधानी: निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश को 21 दूर्वा (घास) चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: भूरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










