Kal Ka Rashifal 24 December 2025: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे विघ्नहर्ता, जानें कल 24 दिसंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2025 1:40 PM
कल 24 दिसंबर 2025 का राशिफल
Kal Ka Rashifal 24 December 2025: कल 24 दिसंबर 2025 का दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा लेकर आ रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन तक कल का पूरा राशिफल.
Kal Ka Rashifal 24 December 2025: कल यानी 24 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. बुद्धि, विवेक और विघ्नहर्ता गणेश जी की विशेष कृपा से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का राशिफल.
मेष राशि
गणेश जी की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.
मिथुन राशि
दिन अनुकूल रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. यात्रा के योग बन रहे हैं.
कर्क राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. गणेश जी की कृपा से निर्णय सही होंगे.
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आत्मसंयम बनाए रखें.
कन्या राशि
व्यापार में लाभ के संकेत हैं. निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है. सेहत सामान्य रहेगी.
ये भी पढ़ें: फैसलों, फ्रीडम और फ्यूचर को लेकर खुद से सवाल पूछेगी युवा पीढ़ी, पढ़ें जेन जी वार्षिक राशिफल 2026
तुला राशि
रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा
वृश्चिक राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. जल्दबाजी से बचें. गणेश जी का ध्यान करें
धनु राशि
शिक्षा और करियर के लिए शुभ दिन है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.
मकर राशि
काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे. धैर्य बनाए रखें.
कुंभ राशि
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मीन राशि
गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










