Kal Ka Rashifal 11 September 2026: मेष की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, मकर राशि वाहन संभलकर चलाएं, जानें कल का राशिफल

Updated:
विज्ञापन

कल 11 सितंबर 2026 का राशिफल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Rashifal 11 September 2026: कल 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को भाद्रपद कृष्ण अमावस्या सुबह 8:57 बजे तक रहेगी. यह दिन पितृ तर्पण, दान और साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कल का विस्तृत राशिफल.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 11 September 2026: कल 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को धार्मिक दृष्टि से खास इस दिन ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों के करियर, धन, परिवार और रिश्तों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि का कल का राशिफल

मेष राशि के जातकों को कल नौकरी में उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी. मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है.

वृष राशि का कल का राशिफल

वृषभ राशि के जातक कल अपनी बुद्धि और चतुराई के बल पर महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.

मिथुन राशि का कल का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को धन, वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नई कार्ययोजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा और भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

कर्क राशि का कल का राशिफल

कर्क राशि के जातकों को कल कार्यक्षेत्र में ऐसा काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी. व्यापार विस्तार से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है.

सिंह राशि का कल का राशिफल

सिंह राशि के जातकों का कल लंबे समय से सोचा हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है. घर-गृहस्थी में सुख बना रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या राशि का कल का राशिफल

कन्या राशि के जातकों कल धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा. प्रभावशाली और विशेष लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Shukra Swati Nakshatra Gochar 2026: स्वाती नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन राशियों की लव लाइफ और कमाई पर पड़ेगा असर

तुला राशि का कल का राशिफल

तुला राशि के जातकों को कल पुरानी उलझनों और परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. मेहनत और लगातार प्रयास से नौकरी, व्यापार और सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. संयम, धैर्य और समझदारी से कठिन परिस्थितियों से राहत मिलेगी. मकान और आवास से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं.

धनु राशि का कल का राशिफल

कल धनु राशि के जातकों के विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. रोजगार के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है. व्यक्तित्व में निखार आएगा और सुख-सुविधाओं के नए साधन जुट सकते हैं.

मकर राशि का कल का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए कल संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार और कुटुंब के लोगों का सहयोग मिलेगा. घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है. वाहन संभलकर चलाएं

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कल कुंभ राशि के लिए नई नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं. परिवार के साथ मनोरंजन या यात्रा का अवसर मिलेगा. नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकता है.

मीन राशि का कल का राशिफल

कल मीन राशि के जातकों को रोजगार से जुड़ी कठिनाइयों पर विजय मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. घर, जमीन या वाहन से जुड़ा सुख मिल सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola