29 फरवरी 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का दिन, जानें…

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसको मिलेगी तरक्की, कारोबार में होगी उन्नति
दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए मिथुन राशि के बारे में क्या कहते हैं सितारे…
मिथुन (Gemini) : कुछ अभिन्न मित्रों से स्नेह, संपर्क एवं सहयोग मिलेगा, लाभकारी वातावरण की शुरुआत है. नये काम में लाभ मिलेगा. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता का सहयोग, प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. शत्रु पक्ष से सतर्क रहें. आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी.
मिथुन राशि वालों के हाथ की बनावट त्रिकोणाकृति होती है. मिथुन राशि वाली स्त्री अपने हाथ के संकेत से ही किसी पुरुष को आकर्षित करने की क्षमता रखती है. वैसे इस राशि के हाथ सामान्यतः पतले और लंबे होते हैं. इनके चेहरे पर तिल का निशान होगा या पेट, कान अथवा हाथ पर तिल या मस्सा जन्म से ही रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










