Aaj Ka Love Rashifal, 15 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Aug 2023 7:07 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 15 अगस्त 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
नए लव रिलेशन बनने के आसार हैं. ऑफिस में काम की अधिकता के कारण आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. जिस कारण आपके लव रिलेशन खराब होने के आसार हैं.लेकिन आज समय निकालकर कहीं रोमाटिक डेट पर जरूर जाएं. जिससे आपसी मतभेदों का निपटारा हो सके.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 क्रोध आपके रिश्ते खराब कर सकता है. अहंकार के कारण वैवाहिक संबंधों में अलगाव की स्थिति आ सकती है. मन विचलित रहेगा. आप अपनी सूझ-बूझ से लव लाईफ में रोमांस वापस ला पाएंगे.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 लव रिलेशन में पुरानी यादें ताजा होने से संबंधों में मधुरता आयेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. नए लव रिलेशन में गलतफहमी पैदा हो सकती है. लेकिन किसी मित्र का लव लाइफ में साथ मिलेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आप भावनात्मक हो रहे हैं. पार्टनर के साथ किसी भी तर्क से बचें. पारिवारिक परेशानियों को सुलझाने में दिन बीतेगा. बाहर घूमने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है. जिस कारण मूड आफ रहेगा.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पति- पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर तनाव रहेगा. किसी एक व्यक्ति के कारण शादीशुदा जातकों के संबंधों में खटास आ सकती है. विदेश या दूसरे शहर में नौकरी कर रहे प्रेमी से आज मुलाकात होने के आसार हैं. आज लव लाइफ के लिए शुभ रंग हल्का सुनहरा है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपकी मुलाकात प्रेमी से जरूर होगी. आप पार्टी के मूड में हैं. आज आप अपने पार्टनर के साथ सम्बन्ध को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. भाई—बहन से रिश्ते सुधरेंगे.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
मन बेचैन रहने वाला है. प्रेमी से झगड़े होंगे. आज अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रेमी के परिवार वालों का किसी काम में सहयोग मिलेगा. शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
कार्यवश आप ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं. पार्टनर को इस कारण नाराजगी बढ़ सकती है. घर के क्लेश कम होंगे. पिता-पुत्र में हो रही अनबन खत्म हो सकती है. रिश्तों में संयम रखें.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है. कोई सुखद समाचार मिल सकता है. घर में मेहमानों का आना हो सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
विदेश जाने का योग बन सकता है. प्रेमी के साथ कहासुनी हो सकती है. जीवनसाथी परेशान है. आप उसकी हिम्मत बनिए. आपकी सलाह और सहारा उनकी परेशानियों को कम करेंगी. प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
नए प्रेम संबंध बनने के आसार हैं. मित्रों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा. अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने ससुराल वालों से स्नेह और सम्मान की प्राप्ति होगी.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
नवयुवक—युवतियों के लव रिलेशन में अचानक बदलाव आयेगा. रिलेशन बेहतर होंगे. अचानक विवाह का रिश्ता हो सकता है. अच्छी सेहत के लिए जीवनशैली बदलने की जरूरत है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola