Guru Vakri 2023: देवगुरु बृहस्पति चलेंगे वक्री चाल, जाने मेष से मीन राशि वाले को कैसा रहेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Aug 2023 5:58 PM
Guru Vakri 2023: 04 सितम्बर 2023 को वृहस्पति अपने मित्र की राशि मंगल में वक्री हो जायेगे और यह पुरे 118 दिन इसी राशी में वक्री रहेंगे और पुनः 31 दिसंबर को फिर से इस राशि में उदय होंगे. वक्री ग्रह कैसे अपना प्रभाव देते है आइए जानें
Guru Vakri 2023, Effects on Zodiac Signs:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृहस्पति यानी गुरु का जीवन बहुत बड़ा महत्व है. इन्हें बहुत ही शुभ ग्रह मना जाता है देवगुरु होने के कारण इनसे विद्वता ,तेज प्रतिभा , एवं ज्ञान प्राप्त होता है. अगर किसी के कुंडली में गुरु शुभ स्थान में हो मजबूत स्थिति में रहे तब व्योक्ति बहुत ही बड़ा पराक्रमी ,महान ,तेजवान ,परम गुणवान तथा संसार में प्रसिद्ध हो जाते हैं.
अगर गुरु कुंडली में अनुकूल स्थिति में नहीं रहे तब वयोक्ति को कठिन परिश्रम करना पड़ता है, ऐसे लोग समाज ,परिवार से तिरस्कृत होना पड़ता है .मानव जीवन पर देवगुरु वृहस्पति का एक महत्वपूर्ण स्थान है यह प्रत्येक राशि मे 13 महीना रहते है .लेकिन वक्री गति होने पर इनके गति में अंतर आता है ज्योतिष शास्त्र में वृहस्पति अत्यंत सुन्दर है, इनका आवास स्वर्णनिर्मित है. यह पुरे विश्व के लिए वर्णनीय है .अपने भक्तो पर प्रसन्न होकर उन्हें सम्पति तथा तथा बुद्धि से संपन्न कर देते है वयोक्ति को सन्मार्ग पर चलाते है, और विपति में सहायता भी करते है.इनका रंग पिला है.
वृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी है. इनकी महादशा सोलह वर्ष की होती है इनमे ब्रह्मतत्व के साथ -साथ क्षत्रितत्व गुण का समावेश है.इनमे अग्नि तथा जल तत्व दोनों मौजूद है.वृहस्पति के मित्र राशि सूर्य ,चन्द्र मंगल है.वतर्मान में गुरु मेष राशी में गोचर कर रहे इसी राशि में वक्री चाल में चलेगे. यह ग्रह शनि से प्रभाव से उल्टा प्रभाव रहता है . गुरु मंगल की राशि मेष में है और यह मेष राशि में वक्री हो रहे यहाँ से अलग -अलग दिर्ष्टि से अलग -अलग भाव को देखेगे उसी प्रकार उस राशि का प्रभाव रहेगा .गुरु जब वक्री होते है जातक दुसरे को उपदेश देते है,बिना मांगे सलाह देते है .
कब हो रहे है देवगुरु वक्री
04 सितम्बर 2023 को वृहस्पति अपने मित्र की राशि मंगल में वक्री हो जायेगे और यह पुरे 118 दिन इसी राशी में वक्री रहेंगे और पुनः 31 दिसंबर को फिर से इस राशि में उदय होंगे. वक्री ग्रह कैसे अपना प्रभाव देते है .
ज्योतिष की मान्यता है कि कोई भी शुभ ग्रह अगर वक्री होता है उस राशि वाले व्यक्ति को सुख तथा धन में कमी तथा व्यक्तित्व में उदारता बन जाता है .लेकिन वह शुभ ग्रह या उच्च के साथ में हो तभी उनका प्रभाव बेहतर होता है. उनके पास वाहन का सुख मिलेगा ,पद -प्रतिष्ठा में उन्नति होता है .समाज मान -सम्मान बढ़ जाता है.यात्रा लाभकारी होता है . जानें गुरु के वक्री होने से चन्द्र कुंडली के बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
जाने गुरु के वक्री होने से चन्द्र कुंडली के बारह राशियों पर क्या प्रभाव पडेगा.
मेष :
मेष राशि वाले के लिए गुरु के वक्री होने से आपके जीवन में कई तरह से खुशियां मिलेगी, आपके अन्दर का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होगा, छात्रों के लिए यह गोचर बेहतर रहने वाला है . जो लोग राजनितिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है उनके लिए बेहतर रहने वाला है .

वृष:
इस राशि वाले को धन का लाभ भरपूर मिलेगा लेकिन आपके उपर पुरा जिमेदारी बना रहेगा . व्योपारी के लिए बेहतर समय है जितना निवेश उतना लाभ होगा, इस समय अचल सम्पति की खरीद -विक्री नहीं करे.जो लोग नेटवर्क या रिसर्च में काम कर रहे है उनके लिए लाभकारी रहेगा.

मिथुन
इस राशी वाले को गुरु की वक्री मनचाहा लाभ देने वाला तो कई जगह पर परेशानी करेगा .जो लोग नौकरी कर कर रहे है उनको उन्नति होगा उनके पद -प्रतिष्ठा में लाभ होगा,जो लोग व्योपार कर रहे है उनको सफलता मिलेगा.इस अवधि में आप भौतिक सुख प्राप्त करेगे .प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगा.

कर्क
इस राशी वाले को सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे .लेकिन जो लोग कोर्ट -कचहरी के कार्य में संलगन है उनके लिए कष्टकारी रहेगा. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .आपके जीवन में कई तरह से बदलाव दिखाई देगा.नौकरी कर रहे लोग अपना कार्य ठीक ढंग से करे कार्य क्षेत्र में परेशानी बनेंगी .

सिंह
इस समय आपके पारिवारिक रिश्ता में कड़वापन दिखाई देगा .प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा प्रेमी से विवाह का प्रस्ताव मिलेगा .आपके जीवन में सभी सुख मिलेगा .छात्रों के लिए यह गोचर बेहतर रहने वाला है .कुछ नया सिखने को मिलेगा.

कन्या
इस समय आप सतर्क रहने की जरुरत है शत्रु भाव में गुरु का अस्त होना ठीक नहीं रहता है.आपका ध्यान कार्य में नहीं लग पायेगा,पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा मामा के घर से तनाव रहेगा. इस समय कोई नया काम नहीं करें.

तुला
गुरु वक्री होने से दाम्पत्य जीवन में कई तरह से परेशानी होगा.आपके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होगा.पारिवारिक रिश्ता में बिखराव दिखाई देगा. इस समय आप धैर्य से कार्य करे तथा नया निवेश नहीं करें.

वृश्चिक
इस समय आपको सचेत रहने की जरुरत है .आपके दैनिक जीवन में कई तरह से चुनौती का सामना करना पडेगा .प्रेम सम्बन्ध में बिखराव होगा आपके गलत निर्णय के कारण आप परेशानी में फंस सकते है .अपनी वाणी पर नियंत्रण करे साथ ही खर्च पर ध्यान देने की जरुरत है .

धनु
धनु के गोचर के अवधि में आपको सचेत रहने की जरुरत है. प्रेम जीवन ठीक नहीं रहेगा, रोमांस में कमी करे,स्वास्थ्य आपका साथ नहीं देगा .मेहमान का आना -जाना लगा रहेगा .छात्रों के लिए यह अवधि बेहतर ठीक नही रहेगा इस समय आपको कठिन परिश्रम करना पडेगा.

मकर
इस राशि वाले को माता तथा भाई के स्वास्थ्य में परेशानी बनेगा,परिवार में विवाद बढ़ेगा .संतान प्राप्ति में देर होगा .प्रेम सम्बन्ध में कठिनाई उत्पन होगा, संभवतः रिश्ता टूट सकता है .विधार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है.

कुम्भ
इस राशि वाले को मनोबल बढ़ा रहेगा.अपने विचार को ठीक रखे भौतिक सुख पर ध्यान नहीं दे नौकरी ,पेशा वाले लोग के लिए गुरु का वक्री बेहतर रहने वाला है .अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

मीन
इस राशी वाले के लिए यह अवधि आपको मिला -जुला रहेगा,दैनिक जीवन में परेशानियां होंगी ,इस समय नया निवेश नहीं करें .खर्च बढ़ जायेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दें .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










