Guru Nakshatra Gochar 2025: गुरु की कृपा से चमक उठेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन और प्रमोशन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jun 2025 1:17 PM

विज्ञापन

Guru Nakshatra Gochar 2025

Guru Nakshatra Gochar 2025: गुरु गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसमें बृहस्पति देव राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इस बदलाव से कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसेगी. इन्हें न सिर्फ आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि प्रमोशन और मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है.

विज्ञापन

Guru Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तब कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. 14 जून 2025 की मध्यरात्रि 12:07 बजे, बृहस्पति ने मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर राहु के प्रभाव वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है.

बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि आर्द्रा नक्षत्र अपने परिवर्तनशील और चमत्कारिक प्रभाव के लिए जाना जाता है. इस गोचर से कुछ राशियों की किस्मत जागने वाली है, और उनके जीवन में धन, पद और प्रतिष्ठा की वर्षा हो सकती है.
आइए जानते हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां जिनके लिए ये गोचर रहेगा अत्यंत शुभ:

Shrawan Maas 2025 में शिव की आराधना कैसे करें? जानें पूजा विधि और नियम

मिथुन राशि (Gemini)

  • गुरु का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है.
  • पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा.
  • करियर में तरक्की और नए अवसर प्राप्त होंगे.
  • छात्र वर्ग को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं.
  • पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

  • इस परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी.
  • प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग हैं.
  • पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है.
  • पैतृक संपत्ति या जॉब ऑफर से लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि (Leo)

  • सिंह राशि के लिए यह गोचर अचानक लाभ और सफलता लेकर आएगा.
  • निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है.
  • लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे.
  • करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के मौके मिलेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

  • गुरु की यह चाल धनु राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत है.
  • घर, वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं.
  • व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा.
  • नौकरीपेशा लोगों को तेजी से प्रमोशन मिलने के संकेत हैं.

मीन राशि (Pisces)

  • मीन राशि के लिए यह समय किसी लॉटरी से कम नहीं है.
  • गुप्त धन लाभ और प्रमोशन के योग हैं.
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • व्यापार में बड़े और लाभकारी सौदे मिल सकते हैं.

गुरु के नक्षत्र परिनर्तन से प्रभाव

गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन जीवन में नई शुरुआत और अवसरों के द्वार खोलने वाला है. यदि आप इन राशियों में से किसी के जातक हैं, तो यह समय आपके लिए भाग्योदय, समृद्धि और प्रगति का बन सकता है. सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाइए और अवसरों को पहचान कर उनका लाभ उठाइए.

ज्योतिष पर विशेष मार्गदर्शन हेतु संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola