धनु साप्ताहिक राशिफल: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी चुनौतियां? करियर में नया फैसला संभव
Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Mar 2026 12:03 PM
29 मार्च से 4 अप्रैल का धनु साप्ताहिक राशिफल
Dhanu Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी? क्या स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा? क्या करियर में उन्नति और नए अवसर मिलेंगे? पढ़ें धनु साप्ताहिक राशिफल.
Dhanu Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: इस सप्ताह भाग्य भाव में स्थित चंद्रमा लंबी यात्राओं और धार्मिक कार्यों में सफलता दिलाएंगे, जबकि मिथुन राशि में स्थित देवगुरु बृहस्पति आपके व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेंगे. कुंभ राशि में स्थित मंगल और राहु आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे, जिससे आप कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त कर सकेंगे.
करियर / बिजनेस: आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित सूर्य करियर में सफलता दिलाएंगे. पदोन्नति या मान-सम्मान मिलने की प्रबल संभावना है. व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे. स्वतंत्र रूप से कार्य करने वालों को विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित शुक्र आपके प्रेम जीवन में नए रंग भरेंगे. अविवाहित लोगों को किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों की उपलब्धियों से प्रसन्नता मिलेगी.
हेल्थ: इस सप्ताह आपकी ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है. नींद और आहार का विशेष ध्यान रखें. रक्तचाप और सिरदर्द से पीड़ित लोग सावधानी बरतें. नियमित व्यायाम करना लाभकारी रहेगा.
सावधानी: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
- लकी डेट: 31, 01, 04
- लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
- लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










