धनु राशिफल 31 मार्च 2026: आज उच्च शिक्षा और लेखन के कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी

आज 31 मार्च 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत मेहरबान होगी और अटके काम पूरे होंगे—आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से संक्षेप में.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 31 March 2026, धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगा. आज मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के तृतीय भाव में होने से पराक्रम बढ़ाएंगे, लेकिन भाइयों से विवाद भी करा सकते हैं. गुरु की आपकी राशि के सप्तम भाव पर दृष्टि अत्यंत शुभ है.
करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. उच्च शिक्षा और लेखन के कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. व्यापारिक यात्राएं भविष्य के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेंगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि की सराहना होगी.
लव लाइफ: आज छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. अविवाहितों के लिए विवाह की चर्चा घर में सकारात्मक रूप से शुरू हो सकती है.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पैरों और जांघों में दर्द की समस्या हो सकती है. सात्विक भोजन ग्रहण करें.
सावधानी: यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान और बैग का ध्यान रखें.
उपाय: चने की दाल और गुड़ का दान करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




