धनु राशिफल 30 अप्रैल 2026: क्या आय के नए अवसर मिलेंगे या प्रेम जीवन में होगा बड़ा बदलाव?

आज 30 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 30 April 2026, धनु राशि: आज धनु राशि वालों के लिए गुरु का मिथुन राशि में गोचर जीवनसाथी और पार्टनरशिप से लाभ दिलाएगा. चंद्रमा का दोपहर बाद लाभ भाव में जाना आय के नए स्रोत बनाएगा. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. मन शांत रहेगा.
करियर बिजनेस: बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. निवेश से भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं. ऑफिस में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अगर आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो आज का दिन शुभ परिणाम दे सकता है. काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो फलदायी होगी.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ फोन पर खूब हंसी-मजाक और रोमांस होगा. पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्ता नई मजबूती पाएगा. डिनर के लिए किसी शांत जगह का चुनाव करें. प्रपोज करने के लिए आज का दिन सकारात्मक है, आपको हाँ सुनने को मिल सकती है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन लीवर या पाचन तंत्र का ध्यान रखें. बाहर का जंक फूड न खाएं. दिन भर खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए फल खाएं.
सावधानी: ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कोई गलती न कर बैठें.
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें या पीला तिलक लगाएं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










