धनु राशिफल 29 मार्च 2026: आज का दिन संतान सुख की प्राप्ति के संकेत दे रही है

आज 29 मार्च 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अटके काम पूरे होंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का राशिफल.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, धनु राशि: आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आने वाला है, क्योंकि राशि स्वामी गुरु सप्तम भाव में बैठकर आपके भाग्य को पूरा सहारा प्रदान कर रहे हैं. दोपहर बाद चंद्रमा का नवम भाव में केतु के साथ गोचर आपकी धार्मिक यात्राओं या उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता का योग बनाएगा.
करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित बुध, मंगल और राहु आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे, जिससे आप जोखिम भरे कार्यों में भी सफलता प्राप्त करेंगे और व्यापार में नए रिकॉर्ड स्थापित करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. आज किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो करियर के लिए टर्निंग पॉइंट होगा.
लव लाइफ: आज का दिन वैवाहिक जीवन में मधुरता और संतान सुख की प्राप्ति के संकेत दे रही है. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का मन बना सकते हैं, जिससे आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी. प्रेमी युगल के लिए आज का दिन प्रेम के इजहार के लिए बहुत अच्छा है.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन पेट संबंधी असुविधा या अपच की समस्या हो सकती है. आज आपका मानसिक और भावनात्मक पहलू अधिक सक्रिय होंगे, जिसके कारण आज आप थोड़ा चिंतित या तनावग्रस्त महसूस करेंगे.
सावधानी: लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी बरतें और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें.
उपाय: चने की दाल का दान करें और मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




