धनु राशिफल 28 मार्च 2026: पार्टनर के साथ बेवजह की बहस से बचें नहीं तो फिर दरार गहराएगी?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज 28 मार्च 2026 का धनु राशिफल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: धनु राशि का आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अटके काम पूरे होंगेआइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन मिला-जुला और थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यह गोचर अचानक घटनाओं और उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है.

करियर-बिजनेस: करियर में मीन के शनि और सूर्य कार्यभार बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको देर रात तक काम करना पड़ सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में ही आएंगे. व्यापार में कुम्भ के मंगल और राहु के कारण गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी अजनबी पर भरोसा करके अपने व्यापारिक राज साझा न करें.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, क्योंकि अष्टम चंद्रमा मानसिक अस्थिरता देता है, इसलिए पार्टनर के साथ बेवजह की बहस या तर्क-वितर्क से बचें. धैर्य से काम लें और साथी की मजबूरियों को समझने की कोशिश करें, ताकि आपके बीच का आपसी प्रेम और विश्वास इस कठिन समय में भी अडिग बना रहे.

स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में सचेत रहें, क्योंकि चंद्रमा की अष्टम स्थिति पेट विकार या इंफेक्शन की समस्या दे सकती है, इसलिए बाहर के खाने से बिल्कुल परहेज करें. मीन राशि में स्थित सूर्य के कारण हड्डियों या दांतों में दर्द हो सकता है, इसलिए नियमित रूप से योग करें और अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करें.

सावधानी: आज स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.
उपाय: आज पीली वस्तु का दान करें.

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 28 मार्च 2026: जानें किसके लिए बनेगा सफलता का योग, किसे मिलेगी चुनौती

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola