धनु राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज आय के नए स्रोत खुलेंगे या अधूरी रह सकती हैं आर्थिक योजनाएं?

आज 18 मार्च 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहने वाला है. आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा, मंगल और बुध की युति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी.
करियर-बिजनेस: आज छोटे भाई-बहनों और मित्रों के सहयोग से व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. संचार और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों भरा हो सकता है. मिथुन के गुरु आपके सप्तम भाव को देख रहे हैं, जिससे व्यावसायिक अनुबंध और पार्टनरशिप सफल रहेगी.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में आज संवाद की प्रधानता रहेगी, आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे. पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा का योग है, जो आपके संबंधों में नई ऊर्जा भर देगा. जीवनसाथी की सलाह से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, इसलिए उनकी बातों को ध्यान से सुनें.
स्वास्थ्य: आज शारीरिक रूप से आप बहुत सक्रिय रहेंगे, लेकिन कंधे या हाथों में खिंचाव महसूस हो सकता है. तृतीय भाव के मंगल आपको खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में सफल बनाएंगे, जिससे आप फिट रहेंगे. ज्यादा भागदौड़ के कारण शाम को थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम और नींद का ध्यान रखें.
सावधानी: आज यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें और अजनबियों पर भरोसा न करें.
उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




