धनु राशिफल 14 मार्च 2026: क्या आज पैसों को लेकर बढ़ेगी उलझन या आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार?

Updated at : 14 Mar 2026 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज 14 मार्च 2026 का धनु राशिफल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: धनु राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों का रहने वाला है. चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं. द्वितीय चंद्रमा और तृतीय भाव के सूर्य-राहु आपके संचित धन में वृद्धि करेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन होगा.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. आज आपको बोनस या अतिरिक्त इंसेंटिव मिल सकता है. व्यापार में आज धन का आगमन निरंतर बना रहेगा. आप किसी नई संपत्ति या सोने-चांदी में निवेश करने का मन बना सकते हैं.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज स्थायित्व और परिपक्वता आएगी. आज आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के प्रति बहुत अधिक समर्पित नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा होगी. आप पार्टनर के लिए कोई कीमती उपहार भी खरीद सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा. द्वितीय भाव का चंद्रमा मुख या दांतों से संबंधित कोई मामूली समस्या दे सकता है. शनि की मीन राशि में उपस्थिति के कारण घुटनों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. आज अधिक भारी व्यायाम करने से बचें.

सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी को उधार न दें और अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola