धनु राशिफल 12 अप्रैल 2026: रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग, निवेश से मिलेगा लाभ

Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Apr 2026 4:15 AM

विज्ञापन

12 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 12 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 12 April 2026: आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना धन और वाणी में प्रभाव लाएगा. गुरु का सप्तम भाव में होना व्यापारिक साझेदारी के लिए वरदान साबित होगा. मीन राशि में चार ग्रहों की युति चौथे भाव में है, जो घर के वातावरण में थोड़ी हलचल पैदा कर सकती है.

करियर/बिजनेस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत मजबूत है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. बिजनेस में नए साझेदार जुड़ सकते हैं. नौकरी में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ बहुत ही सुखद रहेगी. पार्टनर से फोन पर खूब रोमांटिक बातें होंगी. किसी पुराने झगड़े को खत्म कर आप रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे. साथ में डिनर और लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है. सिंगल लोग आज प्रपोज करने की सोच सकते हैं, सफलता मिलेगी.

स्वास्थ्य: खान-पान पर ध्यान दें, विशेषकर मीठा खाने से बचें. दांतों में दर्द या संक्रमण की समस्या हो सकती है. मुंह की स्वच्छता का ध्यान रखें. पर्याप्त नींद लें, ताकि मानसिक थकान न हो. समग्र रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस थोड़ी सावधानी की जरूरत है.

  • सावधानी: जमीन के कागजातों की अच्छी तरह जांच करें.
  • उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola