Sagittarius Love Horoscope 2023: जानिए धनु राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sagittarius Love Horoscope 2023: साल 2023 की शुरुआत होने वाली है. साल 2023 में आपके प्रेम संबंध कैसे रहेंगे? जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे या हो सकता है कोई तनाव? इन सब सवालों का जवाब देने के लिए हम आपके लिए लाए हैं साल 2023 का लव राशिफल. यहां देखें 2023 का धनु राशि का लव राशिफल
Sagittarius Love Horoscope 2023: धनु प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में धनु राशि के लोग प्रेम संबंधों में यदि सावधानी नहीं रखेंगे तो अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. वर्ष की शुरुआत से ही राहु महाराज पंचम भाव में विराजमान रहेंगे और आप सही तरीके से अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे. आपका प्यार निरंकुश हो सकता है क्योंकि आप इस दौरान किसी की परवाह भी नहीं करना चाहेंगे.
लेकिन 17 जनवरी को शनि के तीसरे भाव से पंचम भाव पर दृष्टि डालने से आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा. एक-दूसरे से कहासुनी होने की नौबत आ सकती है. 22 अप्रैल को बृहस्पति और उससे पूर्व ही सूर्य महाराज भी आपके पंचम भाव में आ जाएंगे तो सूर्य, बृहस्पति और राहु का गठजोड़ पंचम भाव में होने से आपका टूट सकता है.
किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में समस्या बढ़ सकती है और यह तनाव लगभग अक्टूबर तक चलेगा. राहु के यहां से निकलने के बाद बृहस्पति की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत हो पाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




