Weekly Career Rashifal: मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा (29 जनवरी से 04 फरवरी 2023) करियर के लिए पूरा सप्ताह

Updated at : 30 Jan 2023 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
Weekly Career Rashifal: मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा (29 जनवरी से 04 फरवरी 2023) करियर के लिए पूरा सप्ताह

Weekly Career Horoscope: मेष से मीन राशिवालों के लिए जनवरी माह का यह सप्ताह (29 जनवरी से 04 फरवरी 2023) वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन अपने करियर के बारे में जानना भी जरूरी है कि कैसा रहने वाला है आने वाला सप्ताह.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि- जिस प्रोजेक्ट के लिए आप पिछले कुछ दिनों से परेशान थे उन कामों को कंम्पीट करने के लिए इस सप्ताह समय अच्छा है. कठिन परिश्रम-प्रयत्न से करियर में उन्नति होगी. आपका फोकस प्रोफेशनल डिसीसन, फंड, फैमिली और फाइनेंस पर रहेगा. नए कॉन्ट्रैक्ट, पार्टनरशिप, आदि शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल है. उच्चशिक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी.

undefined

वृष राशि- इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा और नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. सहकर्मी एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, नौकरी में मनोनुकूल-स्थानातंरण, प्रमोशन का योग बन रहे हैं. उच्चशिक्षा के स्टुडेंट को अपना लक्ष्य प्राप्ति के लिए काफी परिश्रम करना पड़ेगा. कुछ लोगों के विदेश यात्रा की योजना बनेगी.

undefined

मिथुन राशि- इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में बिलम्ब होगा. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए स्थानातंरण, पदोन्नति और धनलाभ के योग है. उन युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा जिन लोग व्यावसायिक शिक्षा, एम.बी.ए. होटल मैनेजमेन्ट आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. बिजनेस में विरोधियों से परेशानी, आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें.

undefined

कर्क राशि- इस सप्ताह क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए टाइम अच्छा है. युवाओं को इस समय अनुकूल है, आप करियर में अच्छा परफॉमेंस देने समर्थ होंगे. धन संबंधी विषय, व्यक्तिगत संपत्ति, निधि एवं वित्त, सभी प्रवृत्तियां जो आपकी जेब को प्रभावित करेंगी जिससे आप वित्तीय समस्या के समाधान करने में समर्थ होंगे. उच्छ शिक्षा स्टुडेन्ट के इच्छायें पूर्ण होगी.

undefined

सिंह राशि- इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में मिश्रित फलदायक सिद्ध होगा. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही करियर में चिन्ताकारक स्थितियों में सुधार होगा. अभी तक आपके बिजनेस में जो मंदी आई हुई थी, वह एक बार फिर तेजी पकड़ लेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगा. उच्चशिक्षा ग्रहण करने वाले युवक-युवतियों को सफलता मिलेगी. शोध एवं यात्रा संबंधी प्रवृत्तियां गति पकड़ेगी.

undefined

कन्या राशि- इस सप्ताह बुद्धि-चतुरता से बिगड़ा काम बनेगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. करियर में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता-इंटरव्यू आदि के माध्यम से जॉब की तलाश में है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना उच्च शिक्षा के स्टुडेन्ट को अपने पसन्द के संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.और सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू करेंगे. कुछ लोगों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा.

undefined

तुला राशि- इस सप्ताह आप जितनी तेजी से आप अपने करियर ग्राफ को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उतनी ही ज्यादा आपको मेहनत के साथ काम करना होगा. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को आरम्भ कर सकते हैं. नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. स्थानातंरण-पदोन्नति का योग बन रहा है. युवाओं की अपेक्षा युवतियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में समर्थ होंगे.प्रॉपर्टी रिलेटेड कार्य में सक्सेस मिलेगा.

undefined

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह आपके करियर के हर परिस्थितियों में सुधार होगा. युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में पूरे जोश व उत्साह से कार्य करेंगे. आपके काम-काज के साथ ग्लैमर भी जुड़ेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी. कर्मक्षेत्र में उदासीनता दूर होकर प्रसन्नता की प्राप्ति होगी. लंबे समय के लिए इंवेस्टमेंट करने से फ्यूचर में काफी फायदा मिल सकता है.

undefined

धनु राशि- इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में उलझने दूर होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बिजनेस आदि में परिजनों का सहयोग मिलेगा. युवाओं को नई नौकरी के लिए आपको प्रपोजल मिल सकता है. अगर आप इसे स्वीकार करते हैं तो यह प्रपोजल आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. लाइफ में तेजी आएगी. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, मनोनुकूल कॉलेज, संस्थानो में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.

undefined

मकर राशि- करियर के क्षेत्र में आप लंबे समय तक लाभ के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. जिन उच्च शिक्षित युवाओं ने जॉब की तलाश में प्रतियोगी परीक्षा दिया है उनलोगों को अपने परिश्रम के अनुकूल शुभ फल प्राप्त होगा. नया व्यवसाय में आर्थिक लेन-देन के मामलें में सतर्क रहें. विद्यार्थियों को संतोषजनक परीक्षा परिणाम प्राप्त होने की प्रबल संभावना. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

undefined

कुंभ राशि- इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. लेकिन किसी तरह हिम्मत करके यदि आपने चुनौतियों का सामना किया तो इनका समाधान आसानी से निकल जाएगा. उच्चशिक्षा के विद्यार्थियों अध्ययन, अनुसंधान, शोध, लेखन आदि कार्य में नया काम करने जा रहे हैं तो आपको नई राह मिलेगी. करियर को लेकर जो चिन्ता थी वह दूर होगी. फाइनेनशियल प्रॉब्लम को अपनी सूझ-बूझ से सॉल्ब करें.

undefined

मीन राशि- इस सप्ताह बिघ्न-बाधाओं का निवारण होगा.करियर को नई दिशा मिलेगा. जॉब में नई मीटिंग, यात्रा, नए संबंध आदि का अवसर बन रहे हैं. बिजनेस की स्थिति आपके नियत्रंण में रहेगी. संतोषजनक आर्थिकलाभ होगा. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत ही अच्छे अवसर प्राप्त होगें. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. फ्यूचर की शिक्षा के लिए अनुकूल संश्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola