ग्रहों के राजकुमार बुध का होगा कुंभ में प्रवेश, तुला समेत इन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Feb 2025 11:09 AM
Budh Gochar 2025 February
Budh Gochar 2025: आने वाली 11 फरवरी 2025, मंगलवार को बुध मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. बुध का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी और कुछ के लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकता है.
Budh Gochar 2025 February: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धिमत्ता, व्यापार, विवेक और तर्क का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं. बुध का कुछ राशियों पर सकारात्मक और कुछ पर नकारात्मक प्रभाव होता है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा यहां बताने जा रहे हैं कि बुध का कुंभ राशि में गोचर किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा, पर उससे पहले जानें लें यह गोचर कब होगा.
कब होगा बुध राशि का गोचर
बुधवार, 11 फरवरी 2025 को, मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि पर शनिदेव का शासन है.
सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, तुला समेत इन राशियों को होगा फायदा
मेष राशि
बुध आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही, 27 फरवरी तक बुध के शुभ प्रभाव को सुनिश्चित करने के लिए मां दुर्गा को हरे रंग का दुपट्टा अर्पित करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बुध के गोचर के कारण वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा. जीवन में उठापटक के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है.
तुला राशि
बुध आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे. इस गोचर के प्रभाव से आपको शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. संतान सुख प्राप्त करने के लिए आपको प्रयास करने होंगे. इसके अलावा, 27 फरवरी तक अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का शनि की राशि कुंभ में गोचर होने के कारण छात्रों को अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनका ध्यान भटक सकता है. व्यापारियों को भी सतर्क रहकर अपने कार्यों को करने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










