आज बसंत पंचमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 144 सालों बाद बन रहा है ये प्रबल योग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Feb 2025 6:33 AM

विज्ञापन

Basant Panchami 2025 Rashifal

Basant Panchami 2025 Rashifal: आज बसंत पंचमी पर इस वर्ष 144 वर्षों के बाद एक ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो इस दिन को विशेष महत्व प्रदान कर रहा है. इससे कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानते हैं बसंत पंचमी के अवसर पर किन राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है.

विज्ञापन

Basant Panchami 2025 Rashifal: पंचांग के अनुसार आज बसंत पंचमी है. मां सरस्वती की पूजा का दिन. माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मां की पूजा करने से सद्ज्ञान, बुद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है. इस वर्ष का बसंत पंचमी अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन भी हो रहा है और इसी दिन अमृत स्नान का अवसर भी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष 144 वर्षों के बाद एक ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बना रहा है. इस खास मौके पर कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है, यहां से जानें वो राशियों कौन सी हैं

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का समय सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर उत्पन्न हो रहे हैं. जिन व्यक्तियों के कार्य अधूरे रह गए थे या किसी कारणवश सफलता नहीं मिल रही थी, उन्हें अब सफलता प्राप्त होने की संभावना है. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं. करियर में प्रगति के नए अवसर भी मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है, जिससे खुशी में वृद्धि होगी. इस समय मेष राशि के जातक वाहन या संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.

आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. नए और सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अधिक उत्साह और साहस के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए नए ऑर्डर मिलने की संभावना प्रबल है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. विवाहित व्यक्तियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को उनकी इच्छित नौकरी मिल सकती है.

आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ साबित होगा. ग्रहों की स्थिति इस राशि के लिए सकारात्मक है. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. जो लोग निवेश करेंगे, उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है. मेहनत का उचित फल मिलेगा. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संक्षेप में, बसंत पंचमी मकर राशि के लोगों के लिए नई सफलताओं और खुशियों का संदेश लेकर आएगी.

अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola