आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :03 Feb 2025 5:49 AM
विज्ञापन
Saraswati Mata Ki Aarti in hindi

Saraswati Mata Ki Aarti in hindi

Saraswati Mata Ki Aarti in hindi: हृषिकेश पंचांग और वैदेही पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी को पंचमी तिथि मान्य है, क्योंकि इस दिन उदया तिथि प्राप्य होती है. आज इस विशेष मौके पर सरस्वती मां की आरती का पाठ करने से भी शुभफल मिलता है. यहां देखें भावार्थ के साथ सरस्वती मां की आरती का पाठ.

विज्ञापन

Saraswati Mata Ki Aarti: इस वर्ष मां सरस्वती की पूजा का प्रमुख त्योहार बसंत पंचमी काशी क्षेत्र में 3 फरवरी को मनाया जाएगा. कहा जाता है कि इस पवित्र दिन पर जो भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करता है, उसे जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है. इस शुभ अवसर पर माता सरस्वती की आरती विशेष आरती का पाठ किया जाता है, यहां देखें भावार्थ के साथ सरस्वती मां की आरती का पाठ

सरस्वती माता की आरती

सरस्वती मां आरती हिंदी में अर्थ के साथ (Saraswati Maa Aarti With Hindi Meaning)
ॐ जय सरस्वती माता,मैया जय-जय सरस्वती माताl
सदगुण वैभव शालिनी-2, त्रिभुवन विख्याता ॥
जय- जय सरस्वती माता॥

आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट

अर्थ: मां सरस्वती आपको वंदन है , मां सरस्वती आपको वंदन है
सद्गुणों से युक्त वैभव को बढ़ाने वाली, तीनो लोको में आप प्रसिद्ध है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

चंद्रवदन पद्मसिनी, कृति मंगलकारी-2
सोहे शुभ हंस सवारी-2, अतुल तेजधारी॥
जय-जय सरस्वती माता ll

अर्थ : चन्द्रमा के सामान मुख वाली,कमल आसान पर विराजमान जिनके द्वारा की गयी रचना मंगलकारी है , जो हंस की सवारी पर शोभायमान है और जिनका तेज अतुलिय हैl मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला-2
शीश मुकुट मणि सोहे-2, गल मोतियन माला ll
जय-जय सरस्वती माता ll

अर्थ: जिनके बाए हाथ में वीणा है और दाए हाथ में माला है, जिनके सिर पर मणि युक्त मुकुट है और गले मैं मोतियों की माला शोभायमान है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

देवी शरण जो आयें ,उनका उद्धार किया-2
बैठी मंथरा दासी-2, रावण संहार किया॥
जय-जय सरस्वती माता ll

अर्थ : मां आपकी की शरण में जो भी आता है ,आप उसका उद्धार करती है l जब आप मंथरा जैसी दासी की जीभा पर बैठती है ,तो रावण जैसे अभिमानी का भी सर्वनाश हो जाता है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

विद्या दान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो-2
मोह अज्ञान की निरखा -2, जग से नाश करो ll
जय- जय सरस्वती माता ll

अर्थ : विद्या का दान प्रदान करने वाली, आप हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरो l मोह और अज्ञान का निरक्षण करके इस जगत से आप नाश करो l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

धूप दीप फल मेवा,मां स्वीकार करो -2
ज्ञानचक्षु दे माता-2 ,जग निस्तार करो ll
जय-जय सरस्वती माता ll

अर्थ : हे माता ! हमारे द्वारा अर्पित धूप ,दीप ,फल और मेवा को स्वीकार करो और हमें ऐसे ज्ञान रुपी आँखे दो ,जिससे हमारा उद्धार हो l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

मां सरस्वती की आरती, जो कोई जान गावे-2
हितकारी सुखकारी-2, ज्ञान भक्ति पावे ll
जय- जय सरस्वती माता॥

अर्थ: मां सरस्वती की आरती जो कोई भी भक्तजन गाता है, उसका आप हित करने वाली और सुख प्रदान करने वाली माता होl हम ज्ञान और भक्ति को प्राप्त करे l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

जय सरस्वती माता,जय- जय सरस्वती माताl
सदगुण वैभव शालिनी-2, त्रिभुवन विख्याता ॥
जय -जय सरस्वती माता॥

अर्थ: मां सरस्वती आपको वंदन है , मां सरस्वती आपको वंदन है
सद्गुणों से युक्त वैभव को बढ़ाने वाली , तीनो लोको में आप प्रसिद्ध है l मां सरस्वती आपकी बारम्बार जय हो l

सरस्वती मां हैं शिक्षा की देवी

सरस्वती मां को साहित्य, संगीत और कला की देवी के रूप में पूजा जाता है. उनके भीतर विचार, भावना और संवेदना का अद्भुत समन्वय विद्यमान है. वीणा संगीत का प्रतीक है, पुस्तक विचार का और हंस कला की अभिव्यक्ति का. जनसामान्य के अनुसार, सरस्वती को शिक्षा की देवी माना जाता है.

सरस्वती पूजा पर मां की आरती का विशेष महत्व

सरस्वती पूजा के अवसर पर सरस्वती मां की आरती का विशेष महत्व होता है. इस दिन मां की आरती का पाठ करने से लाभ प्राप्त होता है, इसके अलावा प्रात:काल विद्यार्थियों को मां सरस्वती का स्मरण करना चाहिए. इससे मन एकाग्र और चित्त प्रसन्न रहता है. सरस्वती मां को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए आज बसंत पंचमी के अवसर पर पीले वस्त्र पहनकर, पीली मिठाई, मीठे पीले चावल और बूंदी का भोग अर्पित किया जा सकता है. इसके साथ ही चन्दन और हल्दी से तिलक करना भी शुभ माना जाता है.

सरस्वती मां का ध्यान करने से मनोबल में वृद्धि होती है. किसी भी विद्या को प्राप्त करने से पूर्व मां सरस्वती का ध्यान करने से जातक को निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola