ePaper

August 2024 Meen Monthly Horoscope: जानें कैसा बीतेगा अगस्त माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 01 Aug 2024 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
Masik Meen Rashifal August 2024 मीन राशि का अगस्त माह का मासिक राशिफल

Masik Meen Rashifal August 2024 मीन राशि का अगस्त माह का मासिक राशिफल

August 2024 Meen Monthly Horoscope: अगस्त माह की शुरुआत हो गई है. आइए जानें इस माह मीन राशि के लिए क्या खास होने वाला है.

विज्ञापन

August 2024 Kumbh Monthly Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अगस्त 2024) कैसा रहेगा, , आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कुंभ राशि का मासिक राशिफल.

सभी लोग जानना चाहते हैं कि अगस्त का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन अगस्त का महिना बढ़िया रहने वाला है. तीसरे भाव में मंगल के साथ वृहस्पति बैठे है पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा. चौथे भाव के स्वामी बुध छठे भाव में विराजमान है. शनि वक्री होकर द्वादश भाव में बैठे है इनका दृष्टी दुसरे भाव में बनेगा, जिसे पारिवारिक जिमेदारी बनेगा बात चित करते समय सावधानी रखे माता पिता को सम्मान करे. माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. 22 अगस्त के बाद परिवार में विवाद हो सकता है साथ ही पारिवारिक खर्च बढ़ जायेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी को इस माह संभल कर रहने की जरुरत है सप्तम भाव में केतु बैठे है संभल कर रहना पड़ेगा. व्यापार में नुकसान हो सकता है इस समय निवेश नहीं करें. ग्रहों की अनुकूल स्थिति नहीं होने के कारण अपने व्यापार को जिमेदारी के साथ कार्य करें. थोडी लापरवाही ज्यादा नुकसान दे सकता है नौकरी करने वाले के लिए मिला जुला रहेगा कार्य में लापारवाही नहीं करें. दशम भाव के स्वामी वृहस्पति तीसरे भाव में मंगल के साथ में बैठे है सहकर्मी का सहयोग मिलेगा कार्य में ध्यान रहेगा. जिसके कारण नौकरी में आपकी स्थिति ठीक बन सकती है अधिकारी के साथ मिलजुल रहे कार्य क्षेत्र में खुद निर्णय नहीं ले.

विधार्थियों को यह माह अनुकूल रहेगा यह माह आपके पढाई में मन लगेगा आपके पंचम भाव में सूर्य बैठे है जिसे शिक्षा के क्षेत्र में खूब उन्नति करेगे. उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र को पढाई में मन लगेगा. इस समय आप व्यर्थ के कार्य में समय व्यतीत नहीं करे पढाई में संतुलन बनाए रखे अध्यापक से सहयोग मिलेगा जिसे आप उन्नति करेगे.करियर में आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा छठे भाव के स्वामी सूर्य पंचम भाव में है 16 अगस्त को सूर्य छठे भाव में आयेगे सूर्य के दृष्टी शनि पर बन रहा है करियर में परेशानी होगी.बेवजह के बात में नहीं पड़े अपने काम से मतलब रखे.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में इस माह सावधान रहने की जरुरत है पंचम भाव में सूर्य है, जिसे प्रेमी से नाराजगी बनेगी छोटी -छोटी बात पर प्रेमी के साथ टकराव की स्थिति बनेगी, 16 अगस्त को सूर्य छठे भाव में गोचर करेगे शनि की दृष्टी सूर्य पर बनने के कारण प्रेमी के साथ तनाव बढ़ जायेगा, प्रेमी के साथ निराश की भावना रहेगा अगर समझदारी से काम नहीं करेंगे. प्रेमी के साथ मोहभंग हो सकता है वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बनेगा. सप्तम भाव में केतु है एक दुसरे पर शंका बनेगा जिसे दोनों के बिच अनबन बनेगा लेकीन वृहस्पति आपके रिश्ते को संभालेंगे.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य के स्वामी देवगुरु वृहस्पति मंगल के साथ है पहला भाव में राहु बैठे हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करे.शनि द्वादश भाव में वक्री अवस्था में है, जिसे अनिंद्रा की समस्या बनेगी, पैर में दर्द तथा चोट -चपेट लग सकता है 16 अगस्त के बाद पेट में दर्द की समस्या बनेगी.

लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

उपाय


प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करे साथ में बजरंग बाण का पाठ करें.
नित्य भगवन शिव का पूजन करे साथ अभिषेक करें

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola