ePaper

August 2024 Kanya Monthly Horoscope: कन्या राशि के लिए कैसा बीतेगा अगस्त माह, जानें शुभ रंग, तारीख

Updated at : 01 Aug 2024 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Masik Kanya Rashifal August 2024 कन्या राशि का अगस्त माह का मासिक राशिफल

Masik Kanya Rashifal August 2024 कन्या राशि का अगस्त माह का मासिक राशिफल

Masik Kanya Rashifal August 2024: अगस्त माह शुरु हो चुका है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि कन्या राशि के लिए अगस्त माह कैसा बीतने वाला है.

विज्ञापन

August 2024 Kanya Monthly Horoscope : कन्या राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अगस्त 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कन्या राशि का मासिक राशिफल.

सभी लोग जानना चाहते हैं कि अगस्त का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वाले के लिए इस माह उत्तम रहेगा आपके चौथे भाव के स्वामी गुरु नवम भाव में गुरु के साथ बैठे है दुसरे भाव के स्वामी शुक्र द्वादश भाव में बैठे है जिसे पारिवारिक जीवन खुशमय बनेगा परिवार में मांगलिक कार्य होगा. रिश्तेदार का आना जाना लगा रहेगा सगे सम्बन्धी आपको मदद करेगे पारिवारिक जीवन खुशमय बनेगा परिवार के सदस्य एक दुसरे को सहयोग करेगे आय का स्त्रोत ठीक रहेगा,सुख संपति का वृद्धि होगा,भाई बहन के साथ अनबन होगा माह के अंतिम सप्ताह में पारिवारिक रिश्ते में अनबन बनेगा .

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारिक वर्ग आपके व्यापार स्वामी नवम भाव में मंगल के साथ बैठे है तथा आपके सप्तम भाव में राहु है केतु केंद्र में बैठकर सप्तम भाव को देख रहे है जिसे व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले .इस माह व्यापार में निवेश नहीं करे नुकसान होगा साझे में व्यापार किए है उनको पार्टनर के साथ विवाद बनेगा इसलिए किसी भी नए कार्य करने से पहले बैठकर बातचीत करे .नौकरी करने वाले अपने कार्य में व्यस्थ रहेंगे दशम भाव के स्वामी बुध शुक्र के साथ द्वादश भाव में है जिसे कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ेगा निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग तनाव में रहेंगे सहकर्मी के साथ अनबन बनेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को माह के शुरुआत में कठिनाई होगा इस समय आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा आपके पंचम भाव में सूर्य विराजमान है जिसे परिश्रम तो आप करेगे लेकिन परिणाम आपके अनुरूप नहीं मिलेगा आप अपना व्योहार को संतुलन बनाए रखे 16 अगस्त के बाद शिक्षा में उन्नति करेगे उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले को पढाई में कड़ी मेहनत करना पड़ेगा करियर में आपको परिश्रम करना पड़ेगा आपके छठे भाव के स्वामी सप्तम भाव में बैठे है नौकरी में उन्नति करेगे सीनियर के द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा नए नौकरी में सफलता मिलेगी

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में आपको सतर्क रहना पड़ेगा पंचम भाव में सूर्य है शुक्र तथा बुध द्वादश भाव में रहेगें जिसे प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा अपनी प्रेमिका के साथ प्रेम भरी बात करेगे आप दोनों के अन्दर अहम का भावना बढ़ जायेगा जिसे तनाव बनेगा माह के अंतिम सप्ताह से आपके प्रेम में इजाफा होगा. वैवाहिक जीवन में अनबन बनेगा. राहु सप्तम भाव में है दोनों के बिच गलतफहमी बनेगा गुरु का दृष्टी अनुकूल है दोनों के रिश्ते को संभालेंगे.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करे शनि और बुध अनुकूल नहीं है जिसे आपको कई तरह से स्वास्थ्य में परेशानी आएगी कमर के निचे आपको परेशानी होगी.पैर में दर्द होगा, चोट चपेट लगेगा,सर दर्द से परेशान हो सकते है .

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

उपाय


भगवान शिव का पूजन करे उनका अभिषेक करे लाभ मिलेगा .

शनिवार को शनि महराज का पूजन करे काला कपड़ा दान करे

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola