ePaper

Aquarius July 2024 Horoscope: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 30 Jun 2024 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
kumbh monthly horoscope July 2024

kumbh monthly horoscope July 2024

kumbh July 2024 Horoscope: जुलाई माह 2024 के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ. आइए जानें जुलाई 2024 कुंभ राशि के लिए कैसे रहेगा.

विज्ञापन

Aquarius July 2024 Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल जुलाई 2024) कैसा रहेगा, , आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कुंभ राशि का मासिक राशिफल.

कुंभ राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन उत्तम रहने वाला है शनि स्वग्रही होकर वक्री अवस्था में है राहू दुसरे भाव में है, गुरु चौथे भाव में मंगल के साथ रहेंगे. परिवार के साथ समाज में भी मान -सम्मान मिलेगा पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा भाई बहन का के साथ आपका व्योहार ठीक रहेगा लेकिन पुराने संपति को लेकर कुछ विवाद बन सकता है जिसे मन आपका व्याकुल रहेगा.किसी को प्रसन्न करने के लिए जरुरत से ज्यादा बात नहीं करें .पिता के साथ थोडी मतभेद बनेगी.16 जुलाई के बाद परिवारिक जीवन में सतर्कता रखे विवाद हो सकता है पुनः 19 जुलाई के बाद परिवार में प्रेम सम्बन्ध धीरे- धीरे मजबूत बनेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा तब आपको शनि महराज व्यापार में उन्नति करेंगे. व्यापार के स्वामी सूर्य है जो पंचम भाव में मंगल के साथ रहेंगे जिसे आप व्यापार में सफल रहेंगे आप इस माह निवेश कर सकते है बाजार में आपका छवि मजबूत स्थिति में बनेगा जो लोग साझे में व्यापार कर रहे है उनको लाभ मिलेगा इस समय व्यापार में कुछ नया डील होगा हो सकता है नौकरी करने वाले लोग के लिए उत्तम रहने वाला है आपके दशम भाव के स्वामी मंगल तीसरे भाव में है नौकरी में मन लगेगा आपका कार्य ठीक तरह से चलेगा.गुरु अनुकूल है नौकरी में तरक्की देंगे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए इस माह आपको कई तरह से परेशानी आएगी प्राइमरी कक्षा में पढाई करने वाले विधार्थियों को पढाई में मन लगेगा कालेज में पढाई करने वाले छात्र को कई तरह से चुनौती का सामना करना पड़ेगा आपको चुनौती का सामना डटकर करना पड़ेगा.उच्च्य शिक्षा की पढाई कर रहे छात्र जैसे एमबीए, होटलमनेजमेंट ,इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र को अपने पढाई को लेकर चिंतित रहेंगे. करियर में आपको सुनहरा अवसर मिलेगा इसलिए ध्यान से कार्य करें बुध छठे भाव में है नौकरी में आपका स्थति ठीक रहेगा. सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले को अनुकूल रहेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेंगे.आपके प्रेमी से भरपूर सहयोग मिलेगा .प्रेमी के साथ सैर सपाटे पर जायेंगे अपने दिल के बात एक दुसरे के साथ शेयर करेंगे जिसे दोनों का प्रेम सम्बन्ध में विश्वास बढ़ जायेगा.जो लोग प्रेम सम्बन्ध के लिए प्रतीक्षा में थे उनको प्रसन्नता होगी ,लिविंग रिलेशन में रह रहे है प्रेमिका का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा विवाहित लोगो के लिए इस माह प्रसन्नता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा.आपका स्वस्थ्य ठीक नही रहेगा रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर बनेगा. राहु दुसरे भाव में बैठे है आपके स्वास्थ्य में कई तरह से परेशानी होगा. मौसमी बिमारी तकलीफ करेंगा इसलिए स्वस्थ्य में परेशानी दिखाई दे तुरंत डॉक्टर से सलाह ले.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: ग्रे

उपाय

प्रत्येक शनिवार को शनि का पूजन करें.गरीबों को भोजन कराएं. नित्य सिद्धिकुंजिका का पाठ करें लाभ होगा .

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola