ePaper

Monthly Kumbh Rashifal January 2024: जनवरी माह का कुंभ राशिफल, जीवन में कठिन समस्या से गुजरना पड़ेगा

Updated at : 02 Jan 2024 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kumbh Rashifal January 2024: जनवरी माह का कुंभ राशिफल, जीवन में कठिन समस्या से गुजरना पड़ेगा

Monthly Kumbh Rashifal January 2024: कुंभ राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

January 2024 Horoscope जनवरी माह का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2024 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

कुम्भ राशि जनवरी 2024 का मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल का पहला माह जनवरी महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़िया या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.

पारिवारिक जीवन

कुम्भ राशि के लिए यह माह मिला रहेगा.अचल संपति से आपको लाभ मिलेगा. परिवार में आपके सभी बातों को सम्मान करेगे, परिवार वाले के साथ घूमने का प्लान करेगे .सभी सदस्य मिलकर खूब आनन्द लेंगे . आप इस समय अपने परिवार के साथ बहुत ही प्रसन्न रहेगें,लेकिन आपके बच्चे से थोडा तकलीफ होगी .17 जनवरी के बाद जीवन में कठिन समस्या से गुजरना पड़ेगा.आपके मन में किसी बात को लेकर भय बन जायेगा .शनि के कारण आप अपने जीवन में अपने गुरु के बात को सम्मान करेगे जिसे आप नित्य बढ़ोतरी होगी .आपके अन्दर ईमानदारी बनी रहेगी , परिवार के किसी सदस्य को नौकरी लग सकती है जिसे परिवार में सब प्रसन्न .माह के अंतिम सप्ताह में आपके अन्दर गुस्सा बनेगा लेकिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे .पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में निवेश नहीं करे व्यापार थोड़ी धीमी गति से चलेगा जो लोग साझे में व्यापार किए है उनके लिए अनुकूल नहीं रहेगा.शनि के अनुकूल स्थिति नहीं रहने के कारण व्यापार में कभी -कभी तंगी का शिकार होना पड़ेगा जिसे आपका मन दुखी होगा, व्यापार को लेकर थोडा कर्ज बढ़ जायेगा,बाजार में आपके शत्रु बढ़ जायेगे.माह के अंतिम सप्ताह से सब ठीक हो जायेगा .नौकरी करने वाले को अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान दे इस समय आप काम बहुत बढ़िया करेगे लेकिन आपको अपने काम में बहुत सारे चुनौती का करना पड़ेगा . कार्य स्थल में कुछ अलग से काम मिल सकता है आप अगर नौकरी में परिवर्तन करना चाहते है आपके लिए बहुत ही उत्तम समय रह्रेगा.माह के अंतिम सप्ताह से आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको सहयोग करेगे .

शिक्षा तथा करियर

शिक्षा के क्षेत्र में विधार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास में आपको सफलता मिलेगा,जो लोग किसी काम को लेकर परेशान है कुछ समय से आपके पढाई नहीं हो रहा है कसी मित्र के सहायता के कारण आपके प्रोजेक्ट पुरा होगा .जो लोग संगीत क्षेत्र में या खेल के क्षेत्र में पढाई कर रहे है आपके लिए यह माह बहुत ही अनुकूल रहे वाला है करियर में आपको सहयोग मिलेगा आप अपने काम से प्रसन्न रहेगें आप अपने करियर में अच्छा दौर देखने को मिलेगा काम को लेकर थोड़ी अवहेलना होगी .अगर आप नई नौकरी के तलाश में है आप को सफलता मिलेगी साथ ही आपका वित बहुत बढ़िया रहेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में आपका रिश्ता ठीक रहेगा प्रेम संबध को लेकर इस माह आपको व्योक्तिगत कई तरह से अवसर मिलेगा .आप बहुत ही ईमानदारी के साथ अपने प्रेम सम्बन्ध को निर्वाह करेगे ,जो लोग नए प्रेम सम्बन्ध के इंतजार कर रहे है आप सफल रहेंगे .आप अपने भावना को खुलकर जिए इस समय आप खूब रोमांटिक हो जायेगे .जो लोग विवाहित है वह थोडा अपने पत्नी को लेकर चिंतित रह सकते है .जो लोग अविवाहित है अपने नजदीक रिश्तेदार के साथ विवाह को लेकर चर्चा चल सकती है .

स्वास्थ्य

इस माह आपके स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा .मानसिक तनाव बनेगा इस माह आपको चोट -चपेट तथा त्वचा से संबंधित समस्या बन सकती है .बच्चे को हड्डी सम्बंधित समस्या बनेगा .आपके पत्नी के स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा पाचन सम्बंधित समस्या बनेगा .

लकी नंबर:- 9

लकी कलर:- सफेद

उपाय:- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल दे तथा भगवान शनि का पूजन करे लाभ होगा . बुधवार को मंदिर में काले तिल का दान करेें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola