Aaj ka Vrishabh Rashifal: सफर में कोई गड़बड़ी हो सकती है, यहां से जानिए आज 17 अक्टूबर 2025 का वृषभ राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2025 4:20 AM

विज्ञापन

आज 17 अक्टूबर 2025 का वृषभ राशिफल

Aaj ka Vrishabh Rashifal 17 October 2025: वृषभ राशिवालों के लिए आज 17 अक्टूबर 2025 का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj ka Vrishabh Rashifal 17 October 2025: आज 17 अक्टूबर 2025 को आपके लिए अप्रत्याशित लाभ का दिन है. कोई विरासत में मिला धन, भोजन का निमंत्रण या कोई अन्य लाभ मिल सकता है. अगर स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता है, तो धार्मिक या आध्यात्मिक दर्शन और पूजा आपको मानसिक राहत देंगे. अपने अनुभव और तर्कशक्ति को बढ़ाएं, इससे सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी. याद रखें, किस्मत हमारे हाथ में नहीं होती, लेकिन हमारे फैसले हमेशा हमारे हाथ में होते हैं.

मिथुन राशि करियर राशिफल

कामकाजी क्षेत्र में आज आपको खूब सराहना मिलेगी. यह समय अपने कौशल को और निखारने का है. पुराने दुख और गलतियों को पीछे छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें. अपने विचार सकारात्मक रखें, क्योंकि यह समय आपके अच्छे कर्मों का फल लेने का है. यात्रा करते समय सावधानी बरतें, सफर में कोई गड़बड़ी हो सकती है. आज आपकी किस्मत आपके साथ है, इसलिए जो भी लक्ष्य है, उसे पाने के लिए पूरी मेहनत करें. जो लोग रत्न और गहनों के व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ है. समय और संसाधनों का सही उपयोग करना आज बहुत जरूरी है.

मिथुन राशि प्रेम संबंध राशिफल

आज आपके प्यार के रिश्ते में रोमांस और मस्ती बनी रहेगी. अपने रिश्ते को परिवार से छुपाएं नहीं, सबकुछ अपने परिवार को बताएं. अगर यात्रा करने का प्लान है, तो उसमें सावधानी रखें, क्योंकि कुछ बाधाएं आ सकती हैं. अब सही समय है सही निर्णय लेने का. आज आप जो चाहेंगे, उसे प्राप्त कर सकते हैं. अपने खास दोस्त या पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य की बातें करना और भी रोमांटिक रहेगा. एक-दूसरे पर पूरा विश्वास रखें, ताकि किसी भी मुश्किल के बाद भी आपका संबंध मजबूत और स्थिर बना रहे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola