ePaper

Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वालों के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेंगे, आज 8 फरवरी 2024  का  राशिफल

Updated at : 08 Feb 2024 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वालों के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेंगे, आज 8 फरवरी 2024  का  राशिफल

Today horoscope आज का वृषभ  राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 8 फरवरी 2024  horoscope in hindi : वृषभ  राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

वृषभ राशि – आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है. पूर्व के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेंगे. किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं. संतान से सुख मिलेगा. यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें. नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे. पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा.

लव राशिफल- प्रेम संबंधों की अगर बात करें तब आप किन्हीं बातों को लेकर उदास हो सकते हैं. आप नकारात्मक बातों की तरफ ध्यान ना देकर आशावादी बनें क्योंकि आप बहारों की तरफ ध्यान ना देकर उजड़े चमन को ज्यादा निहार रहे हैं.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola