ePaper

वृषभ राशिफल 22 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा शानदार, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी

Updated at : 22 Feb 2026 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज का वृषभ राशिफल 22 फरवरी 2026

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 Febuary 2026: आज 22 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश आपको नई शुरुआत के लिए साहस देगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया में बड़ा मुकाम दिलाने के लिए तैयार है. मकर का मंगल आपको करियर में अनुशासन देगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 Febuary 2026: वृषभ राशि- कुंभ के ग्रहों का सपोर्ट आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएगा और गुरु की दृष्टि मान-सम्मान दिलाएगी. पैसों के मामले में आज का दिन शानदार रहने वाला है. पुरानी किसी इन्वेस्टमेंट या प्लान से बड़ा प्रॉफिट मिल सकता है. सोशल वर्क या दूसरों की मदद करके आप नाम कमाएंगे. करियर को लेकर किसी बड़ी और महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा.आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन.

करियर-बिजनेस: कुंभ राशि के ग्रहों का महासंयोग आपके ‘कर्म भाव’ को सींच रहा है, जिससे आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा. पुरानी किसी इन्वेस्टमेंट या स्टार्टअप प्लान से आज आपको उम्मीद से बड़ा मुनाफा मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग में आपकी राय को “पत्थर की लकीर” माना जाएगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन बहुत ही स्थिर और गरिमापूर्ण रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ किसी सोशल वर्क या एनजीओ से जुड़ी गतिविधि में भाग ले सकते हैं, जिससे आप दोनों की बॉन्डिंग और गहरी होगी. रिश्तों में आज ईमानदारी और भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा होगी, जो आपके पार्टनर को सुकून देगी.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहद सुखद और पॉजिटिव रहने वाला है. गुरु की शुभ दृष्टि आपकी पुरानी बीमारियों को दूर करने में मदद करेगी और आप मानसिक शांति महसूस करेंगे. हालांकि, रात के समय भारी भोजन से बचें वरना पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. सुबह की ताजी धूप लेना आपके लिए अमृत समान होगा.

सावधानी: फालतू की गॉसिप से बचें, वरना ऑफिस में आपकी छवि प्रभावित हो सकती है.

उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन अर्पित करें और अमावस्या के बाद का यह समय दान के लिए शुभ है.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola