Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: वृषभ राशि वालें आज करियर में बरतें सावधानी, कोई बड़ा रिस्क न लें

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत हलचल भरा है. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चौकड़ी जमी हुई है, जो करियर में ‘पावर’ और अनुशासन लाएगी. चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे मन थोड़ा विद्रोही या बेचैन हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: वृषभ (Taurus): शुक्र और बुध की युति आपके व्यापारिक दिमाग को तेज करेगी. फलादेश: आज का दिन अच्छा है और बिजनेस में धन लाभ के योग हैं. लव लाइफ में दिन ठीक-ठाक रहेगा, बस पुरानी बातों को उखाड़ने से बचें वरना वाइब खराब हो सकती है. करियर में आज थोड़ी सावधानी बरतें और कोई बड़ा रिस्क न लें.
ग्रहों का प्रभाव: शुक्र और बुध आपके भाग्य को चमका रहे हैं, लेकिन चौथे भाव में चंद्रमा-केतु घर में अशांति दे सकते हैं.
करियर-बिजनेस: शुक्र और बुध का प्रभाव आपको रचनात्मक कार्यों और तकनीकी क्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाएगा. बिजनेस में ग्लोबल नेटवर्किंग या डिजिटल मार्केटिंग से जबरदस्त फायदा होगा. मीडिया और डिजाइनिंग से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन किसी ‘अवॉर्ड’ जैसा हो सकता है.
लव लाइफ: लव लाइफ में गुरु की दृष्टि से स्थिरता आएगी, लेकिन घर के क्लेश का असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आज आपको घर से बाहर कहीं जाने का प्लान बनाना चाहिए ताकि मन शांत रहे.
हेल्थ: सीने में जकड़न या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है. आज अपनी डाइट में ठंडी और सुपाच्य चीजों को शामिल करें. मानसिक शांति के लिए योग या ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें.
सावधानी: प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें.
उपाय: “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें और सफेद मिठाई का दान करें.
शुभ अंक- 8. शुभ रंग– सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










