ePaper

Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated at : 03 Feb 2026 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 3 Fabuary 2026

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज मंगलवार के साथ मघा नक्षत्र का मेल हनुमान जी और पितरों की पूजा के लिए उत्तम है. मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें. "ॐ हनुमते नमः" मंत्र का जाप करने से साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज 03 फरवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 1 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि हो जाएगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

3 फरवरी 2026 का पंचांग

तिथि, वार व संवत

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 1 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तृतीया
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:35 AM
सूर्यास्त: 05:34 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: मघा नक्षत्र रात 11:19 बजे तक, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
योग: शोभन योग
करण: तैतिल शाम 07:00 बजे तक, उसके बाद गर

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: सिंह राशि
सूर्य: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
मंगल: मकर राशि
बुध: मकर राशि
शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अशुभ): 06:35 AM से 07:57 AM
उद्वेग (अशुभ): 07:57 AM से 09:20 AM
चर (सामान्य): 09:20 AM से 10:42 AM
लाभ (उन्नति): 10:42 AM से 12:05 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 12:05 PM से 01:27 PM
काल (हानि): 01:27 PM से 02:49 PM
शुभ (उत्तम): 02:49 PM से 04:12 PM
रोग (अशुभ): 04:12 PM से 05:34 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:07 PM से 02:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 AM से 05:48 AM

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 02:49 PM से 04:12 PM
यमगण्ड: सुबह 09:20 AM से 10:42 AM
गुलिक काल: दोपहर 12:05 PM से 01:27 PM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: मंगलवार के साथ मघा नक्षत्र का मेल हनुमान जी और पितरों की पूजा के लिए उत्तम है.
सरल उपाय: मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करने से साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola