ePaper

Aaj Ka Tula Rashifal 19 December 2025: करियर में तरक्की और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, जानें आज का राशिफल

Updated at : 19 Dec 2025 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Tula Rashifal 19 December 2025

आज का तुला राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 19 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शुक्रवार. पढ़ें आज का दैनिक तुला राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 19 December 2025: तुला राशि- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मानसिक संतुलन और शांत सोच लेकर आया है. सुबह हल्की दुविधा रह सकती है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आप परिस्थितियों को समझकर सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे. आपका संतुलित व्यवहार और कूटनीतिक दृष्टिकोण लोगों को प्रभावित करेगा.

करियर और कार्यक्षेत्र- कार्यस्थल पर आपकी छवि साफ सुथरा रहेगी. सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी सुझाव को महत्व देंगे. मीटिंग या प्रस्तुति में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज करियर में नए और सुनहरे अवसर मिल सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बातचीत और डील फाइनल होने की संभावना है.

पारिवारिक और आध्यात्मिक पक्ष- आज परिवार में शांति बनी रहेगी. आपका व्यवहार सुखद रहेगा. आप अपनी जिमेदारी को समझदारी से संभालेंगे. पुराने मुद्दों का हल निकल सकता है. आज मन आध्यात्मिक रहेगा. पूजा और ध्यान से मानसिक संतुलन बना रहेगा.

धन और वित्त- धन के मामले में आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है .आय और खर्च नियंत्रित रहेंगे किसी पुराने स्रोत से धन प्राप्ति संभव है. निवेश से पहले सोच समझकर निर्णय लें.

प्रेम और संबंध- रिश्तों में आज संवाद और समझदारी बनी रहेगी. पार्टनर के साथ सभी गलतफहमियां दूर होंगी. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य- मानसिक थकान या हल्का सिरदर्द हो सकता है, इसलिए गर्म पानी पिएं और हल्का भोजन करें. आज अच्छी सेहत के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगी .

आज के उपाय- उत्तर दिशा में दीपक जलाएं . ॐ शनैश्चराय नमः का 108 बार जाप करें. नीला या सफेद वस्त्र दान करें.

संदेश- संतुलन और शांत विवेक आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति रहेंगे.

शुभ समय- दोपहर 1 बजे से 2 बजकर 45 मिनट तक

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola