ePaper

Aaj Ka Tula Rashifal 12 April 2024: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा, धन लाभ का योग

Updated at : 12 Apr 2024 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Tula rashifal 12 April 2024

Aaj ka Tula rashifal 12 April 2024

Aaj ka Tula rashifal 12 pril 2024: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 12 April 2024: तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आज आप जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें कामयाबी के योग बनेंगे. आर्थिक लाभ के शुभ योग बन रहे हैं. आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी. नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, जो उनकी खुशी का कारण बनेगी. आज आपकी प्रतिभा सबके सामने आएगी, उसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिलेगी.
करियर/बिज़नस- आज आप अपनी मेहनत के बल पर कार्यस्थल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे. आज व्यापार के क्षेत्र में धन लाभ के योग है. वहीं नौकरी करने वाले जातक के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला हैं. आपको नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी. मनचाहा पद मिलने से आपके मान सम्मान में प्रगति होगी.
रिलेशनशिप:- आज आपके पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी. वर्षों से चल रही गलतफहमी आज दूर होंगे. घर में किसी तरह का खुशनुमा माहौल बनेगा, जिससे रिश्तों में वापस सुधार आएगा. नया घर या वाहन आने से आप खुशी महसूस करेंगे. आज परिवार का आपसी मेल-ज़ोल भी बढ़ेगा.
हेल्थ्:- आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टीकोण से थोड़ा मिलाजुला रह सकता है. आज आपको अपने सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी. आज आपको मौसमी बीमारी परेशान कर सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा चिंतित रहेंगे. आपको अपने रोजाना की दिनचर्या में सुधार लाना चाहिए, आपको योगा व खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए, जिससें आपका स्वास्थ्य ठीक रह सकें.
सावधानी: आज तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं. अपनी लाइफ स्टाइल को थोड़ा बदलने की कोशिश करें.
उपाय- आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को गुड़ का भोग लगाएं.

Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola