ePaper

तुला राशिफल 10 फरवरी 2026: आज आलस्य पड़ेगा भारी, लापरवाही से हो सकता है नुकसान

Updated at : 10 Feb 2026 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज का तुला राशिफल 10 फरवरी 2026

Aaj Ka Tula Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 10 Febuary 2026: तुला राशि (Libra)- राशि स्वामी शुक्र का राहु के साथ होना आलस्य बढ़ाएगा, जिससे बनते काम बिगड़ सकते हैं. आज आप काफी सुस्त महसूस करेंगे. इस आलस्य की वजह से आप अपने जरूरी असाइनमेंट्स या ऑफिस के काम समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे, जिससे नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, अगर थोड़ा भी अनइजी लगे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का राहु के साथ होना आपके भीतर आलस्य बढ़ाएगा, जिससे हाथ में आए अच्छे मौके या प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे. धन भाव का चंद्रमा आर्थिक लेन-देन तो कराएगा, लेकिन लापरवाही से नुकसान भी हो सकता है. ऑफिस में आज अपनी सुस्ती का त्याग करें वरना बॉस नाराज हो सकते हैं.

लव लाइफ: आज आप थोड़े एकांतप्रिय रहेंगे, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप उनसे दूर हो रहे हैं. लव लाइफ में बोरियत महसूस हो सकती है. अपने रिश्ते में नयापन लाने के लिए कुछ नया ट्राई करें. पार्टनर के साथ बैठकर बातें सुलझाएं वरना राहु गलतफहमियां बढ़ा सकता है.

हेल्थ: आलस्य और कमजोरी आज आपकी मुख्य समस्या रहेगी. सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, विशेषकर यूरिनरी इन्फेक्शन या गुर्दे से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें. भरपूर पानी पिएं और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें अगर अनइजी लगे. योग को अपनी लाइफस्टाइल में जोड़ें.

सावधानी: बनते कामों में आलस्य को बाधा न बनने दें, फुर्ती दिखाएं.

उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- सफेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola