तुला राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, प्रपोज डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस

Updated at : 08 Feb 2026 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

तुला राशिफल 08 फरवरी 2026:

Aaj Ka Tula Rashifal 08 Febuary 2026: आज 08 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा है, जो नई सोच और सोशल लाइफ के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 08 Febuary 2026: तुला (Libra)– चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं और रिश्तों पर जोर देगा. आज का दिन सामान्य रहेगा. पर्सनल लाइफ की कुछ समस्याओं को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना है, इसलिए चुप रहना ही बेहतर है. बच्चों या छोटे भाई-बहनों के फ्यूचर के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क पर जोर देंगे और सबको साथ लेकर चलने की कला से सफल होंगे. बिजनेस में नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप के मामलों में पारदर्शिता रखना जरूरी है.

लव लाइफ: प्रपोज डे पर आपकी राशि में चंद्रमा के गोचर से आप काफी भावुक रहेंगे. आज आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं. पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस होने की संभावना है, इसलिए चुप रहकर परिस्थिति को संभालना ही बुद्धिमानी होगी. प्रपोज डे पर पार्टनर को डिनर पर ले जाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से आपकी लव लाइफ खुशनुमा हो जाएगी. कपल्स आज लव लाइफ को लेकर सतर्क रहें. कपल्स आज अपनी लव लाइफ को लेकर सतर्क रहें. चंद्रमा के प्रभाव से पार्टनर को ‘मूड स्विंग्स’ हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव की संभावना है.

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी. आज आपको अपनी किडनी और यूरिनरी हेल्थ के प्रति सावधान रहना चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए. फिट रहने के लिए संगीत सुनना या हल्के व्यायाम करना आपके लिए बेहतर होगा. शाम को बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा.

सावधानी: पर्सनल लाइफ के तनाव को ऑफिस के काम पर हावी न होने दें.

उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.

शुभ अंक- 1. शुभ रंग- लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola