Today horoscope: आज का सिंह राशिफल 17 मार्च 2024: आज आपके बनते हुए कामों को विरोधी बिगाड़ने के लिए तैयार रहेंगे

aaj ka Singh rashifal
Today horoscope आज का सिंह राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 17 मार्च 2024 horoscope in hindi : सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Today horoscope: सिंह राशि- आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कामों को पूरी फूर्ती से निपटाने में लगे रहेंगे. शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको सफलता मिलने की भी पूरी उम्मीद है, लेकिन आज कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने के लिए तैयार रहेंगे, इसलिए आपको उनसे सावधान रहना होगा. सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं.
लव राशिफल- प्रेम जीवन में दिन बेहतर रहेगा. यदि आप शादीशुदा है, तो दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी के साथ आज के दिन को एंजॉय करेंगे. पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा
रविवार को करें ये उपाय
अगर आपको पैसों से जुड़ी परेशानी हो रही है और आप पर कर्ज है तो आपको रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाना चाहिए. माना जाता है कि इस उपाय से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










