Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2024: आज आपको कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान और सतर्क रहना होगा, हानि का योग

Aaj ka Singh rashifal 12 April 2024
Aaj ka Singh rashifal 12 April 2024: सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2024: सिंह राशि- आजका दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. आज आपको कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. यदि आप कोई काम किसी जूनियर के हाथ में छोड़ेंगे तो कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है. आज अगर आप निवेश करते हैं तो नुकसान हो सकता है. आज अपना काम समय पर पूरा करें. आज माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी सलाह आपके काम भी आएगी.
करियर/बिज़नस- आज आपको करियर जीवन में नई उंचाइयों पर पहुंच सकता है. आज आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल मिलेगा. नौकरी कर रहे जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा.
रिलेशनशिप- आज आपको परिजनों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. आज माता से प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा. करीबी व्यक्तियों की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे. आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का भाव मन जागेगा.
हेल्थ- आज आपको स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत कर रहा है. आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति शुभ होगी. लेकिन आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी. आज अपने परिजनों में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए आपको पूर्व ही सचेत रहने की जरूरत हैं.
सावधानी: आज अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें. आप जो कर रहे हैं और जो करना चाहते हैं उसके बारे में बहुत ज्यादा एनालिसिस न करें.
उपाय- आज मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा को अपने हाथों से बनी खीर का भोग लगाएं.
Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




