सिंह राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ मतभेद के संकेत, सिंगल्स रहें सावधान

Updated at : 08 Feb 2026 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल 08 फरवरी 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 08 January 2026: आज 08 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा है, जो नई सोच और सोशल लाइफ के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 08 January 2026: सिंह राशि (Leo)– केतु की आपकी राशि में मौजूदगी और सूर्य का मकर में होना फिजूलखर्ची बढ़ा सकता है. आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है. आप अपने करियर के तरीके में कुछ बड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं. अगर पुरानी कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो आज उससे राहत मिलेगी. किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: केतु का आपकी राशि में होना और सूर्य का मकर में गोचर आपको करियर के प्रति बहुत गंभीर बनाएगा, जिससे आप अपने काम करने के तरीके में बड़े बदलाव लाएंगे. आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए बिजनेस में किसी भी नए प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने से पहले बजट का ध्यान रखें.

लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन केतु के कारण पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन शुक्र की स्थिति इसे ज्यादा बढ़ने नहीं देगी. प्रपोज डे पर पार्टनर को कोई महंगा तोहफा देकर प्रपोज करने पर तनाव कम हो सकता है. सिंगल लोग प्रपोज डे के दिन दिन पुरानी बातों को यादकर अकेलापन महसूस कर सकते हैं.

हेल्थ: पुरानी शारीरिक समस्याओं जैसे जोड़ों के दर्द या कमर दर्द से आज बड़ी राहत मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा, फिर भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखना चाहिए और नियमित रूप से ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए.

सावधानी: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें वरना महीने के अंत में आर्थिक तंगी हो सकती है.

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.

शुभ अंक- 3. शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola