Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: साल के अंतिम दिन वृषभ और तुला राशि वाले रहें संभलकर, जानें मेष से मीन राशि का आज 31 दिसंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2025 7:32 AM

विज्ञापन

आज 31 दिसंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: साल का आखिरी दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए अहम संकेत दे रही है. 31 दिसंबर को वृषभ और तुला राशि के जातकों को तकरार का सामना करना पड़ सकता है, जबकि अन्य राशियों के लिए दिन नए अवसर लेकर आएगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: साल का अंतिम दिन नई उम्मीदों और पुराने अनुभवों का संगम लेकर आता है. 31 दिसंबर 2025 का राशिफल बताता है कि वर्ष के आखिरी दिन ग्रहों की चाल आपके मन, कर्म और भविष्य पर क्या संकेत दे रही है. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.

मेष राशि (Aries)

बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए संतोषजनक रहेगा. संतान से जुड़ी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक पूरी होंगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होती नजर आएगी. किसी विशेष सम्मान या उपहार की प्राप्ति संभव है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन में नए मोड़ आ सकते हैं. मनचाहा साथी मिलने या गंभीर रिश्ते की शुरुआत के योग हैं. आज आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर लाल रहेगा. उपाय स्वरूप हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जप करें.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा. धन संबंधी मामलों में प्रगति होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में मजबूती आएगी, हालांकि किसी वरिष्ठ या अधिकारी से मतभेद संभव है. छात्रों के लिए करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं. दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा. लकी नंबर 6 और लकी कलर सफेद रहेगा. माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के रचनात्मक प्रयास रंग लाएंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं और सरकारी सहयोग भी मिल सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. संयम और समझदारी से काम लें. आज लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा. तुलसी में जल अर्पित कर “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आनंददायक रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है. महिला मित्रों से सहयोग मिलने के संकेत हैं. किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें. लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा. शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं. दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा. सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि (Virgo)

ये भी देखें: आज बुधवार 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन बदल दें भाग्य

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता संभव है. आज लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा. गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में आपकी छवि मजबूत होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होने से प्रमोशन के योग हैं, हालांकि सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है. लकी नंबर 6 और लकी कलर गुलाबी रहेगा. माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्तों में मजबूती आएगी. किसी महिला सदस्य से तनाव संभव है, लेकिन रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. लकी नंबर 9 और लकी कलर लाल रहेगा. हनुमान जी की आरती करें.

धनु राशि (Sagittarius)

साल का आखिरी दिन धनु राशि वालों को सम्मान या उपहार दिला सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी काम में सहयोग मिलेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें. लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा. केले के पेड़ में जल चढ़ाएं.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आपकी मेहनत दूसरों को प्रेरित करेगी. लकी नंबर 8 और लकी कलर नीला रहेगा. शनि मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता और यात्रा के योग हैं. धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है. लकी नंबर 4 और लकी कलर आसमानी रहेगा. गरीबों को वस्त्र दान करें.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. संतान या शिक्षा से जुड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला रहेगा. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola