ePaper

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों को रोजगार में सफलता मिलेगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 24 सितंबर का राशिफल

Updated at : 24 Sep 2025 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 24 September 2025 Ka Rashifal

आज 24 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज 24 सितंबर 2025 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है. कुछ राशियों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा तो कुछ को सावधानी की जरूरत होगी. यहां जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज 24 सितंबर 2025 का राशिफल आपके दिन की दिशा बताता है. जानें आज का ग्रह-नक्षत्र आपके करियर, प्रेम जीवन, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर क्या असर डालेगा. जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या विशेष भविष्यवाणियां हैं और कैसे करें दिन की शुरुआत.

मेष (Aries)

परिवारिक सुख सामान्य रहेगा. आपके परिश्रम से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक लाभ के साथ मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मनोरंजन और आनंद के अवसर प्राप्त होंगे.

वृष (Taurus)

आज अत्यधिक कार्य व्यस्तता रहेगी. नौकरी या करियर में बदलाव संभव है. आपको यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. दिन आनंद और सकारात्मकता से भरा रहेगा.

मिथुन (Gemini)

नए परिचय और संपर्क बनने के योग हैं. शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

कर्क (Cancer)

आजीविका संबंधी प्रयास सफल होंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. यात्रा करनी पड़ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

सिंह (Leo)

अनावश्यक विपत्तियां आकर भी टल जाएंगी. नौकरी में बदलाव या नए दायित्व मिलने के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

कन्या (Virgo)

स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. पुराने विवादों का समाधान मिलेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी. स्थान परिवर्तन के योग हैं.

तुला (Libra)

कर्मक्षेत्र में सहयोगियों के साथ विकास के अवसर मिलेंगे. विवाह या प्रेम संबंधी मामलों में सुधार होगा. व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के योग हैं. पुरानी समस्याएं हल होंगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मित्रों से सहयोग मिलेगा.

धनु (Sagittarius)

विद्या, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. रोजगार में सफलता मिलेगी. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. धन लाभ के संकेत हैं.

मकर (Capricorn)

दिन भर व्यस्तता और भाग-दौड़ रहेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. संतान संबंधी समस्या हल होगी. मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं.

कुंभ (Aquarius)

स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. जीवनसाथी से अनबन होने के संकेत हैं. धन हानि और विरोधियों से परेशानी की संभावना है.

मीन (Pisces)

प्रेम संबंधों में कठिनाइयां आ सकती हैं. नया काम शुरू करने से नुकसान संभव है. यात्रा करनी पड़ सकती है और मित्रों से मतभेद हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola