Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को वाहन सुख मिलेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 15 अक्टूबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Oct 2025 4:37 AM

विज्ञापन

आज 15 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: आज बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 संभावनाओं और चुनौतियों को उजागर करेगा. जानें कि किस राशि के लिए धन, करियर, स्वास्थ्य और परिवार में शुभ योग बन रहे हैं और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है. सितारे बताएंगे आपके निर्णय और मेहनत का असर. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: आज 15 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आया है. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ होगा तो कुछ को रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा.मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलेगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि (Aries)

आज आपका ध्यान पढ़ाई और नई चीजें सीखने पर रहेगा. बुद्धि और प्रतिभा में निखार आएगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे और परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. पुरानी जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या सुलझेगी और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

वृषभ राशि (Taurus)

पढ़ाई-लिखाई और नए विचारों में रुचि बढ़ेगी. आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी. धन लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. विरोधी परास्त होंगे और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

मिथुन राशि (Gemini)

कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन आपके प्रयास सफल होंगे. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा. आपकी सकारात्मक सोच मन को प्रसन्न रखेगी.

कर्क राशि (Cancer)

आपकी रुचि पढ़ाई, अध्यापन या किसी रचनात्मक काम में बढ़ेगी. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं. परिवार में खुशियां रहेंगी और मन की इच्छाएं पूरी होंगी.

सिंह राशि (Leo)

आमदनी तो होगी लेकिन बचत कम रहेगी. पुराने अटके काम पूरे होंगे और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन का मौका मिल सकता है. वाहन सुख प्राप्त होगा.

कन्या राशि (Virgo)

सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जागेंगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

तुला राशि (Libra)

आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों पर थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है. बच्चों और भाई-बहनों का साथ मन को खुश करेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बुद्धि और समझदारी से आप सबको प्रभावित करेंगे. बिजनेस में सुधार होगा और आर्थिक लाभ मिलेगा. परिवार और दोस्तों का साथ रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े काम सफल होंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

अच्छी खबरें मिलेंगी. समाज या राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है — परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

मकर राशि (Capricorn)

जीवन में आराम और आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में शांति और खुशहाली रहेगी. विरोधी परास्त होंगे. बकाया पैसा मिलने के योग हैं और सामाजिक प्रभाव भी बढ़ेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क बनेंगे. परिवार में प्यार और सम्मान का माहौल रहेगा. मनोकामनाएं पूरी होंगी.

मीन राशि (Pisces)

काम के प्रति समर्पित रहें. नौकरी या बिजनेस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी. परिवार में कोई बड़ा काम आपके धैर्य और समझदारी से पूरा होगा. जरूरत की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola