Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वाले प्रभावशाली पद प्राप्त कर सकते हैं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 1 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Oct 2025 7:19 AM
आज 1 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: आज 1 अक्टूबर का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. अवसरों का लाभ उठाकर आप अपने लक्ष्यों में प्रगति कर सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है. परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. ध्यान रखें, कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: आज 1 अक्टूबर का दिन आपकी मेहनत और धैर्य का फल देने वाला है. नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. नौकरी में बदलाव या उन्नति की संभावना है. उच्चस्तरीय व्यक्तियों से संपर्क बनाने में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ, आर्थिक स्थिति में सुधार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद और तनावमुक्त रहेगा.
वृष
रोजगार और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. राजनीतिक या सामाजिक लाभ संभव हैं. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संतोषजनक प्रगति बनी रहेगी.
मिथुन
प्रभावशाली लोगों के सहयोग से रूका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धन-द्रव्य लाभ मिलेगा. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नवीन उद्योग और व्यापार की योजनाएँ सफल होंगी. वाहन, मकान या भूमि के सौदे संभव हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी.
सिंह
सक्रिय रहें. सभी कार्य देर-सबेर पूरे होंगे. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रेम संबंधों में उलझन हो सकती है. नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद और विरोधियों से परेशानी का सामना हो सकता है.
कन्या
पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद रहेगा. जमीन-मकान संबंधी काम संपन्न होंगे. नौकरी या पेशेवर कार्यों में सेवा शर्तों में सुधार होगा. छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.
तुला
काम-काज की स्थिति में सुधार होगा. अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक क्षेत्र के लोग प्रभावशाली पद प्राप्त कर सकते हैं. लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी.
वृश्चिक
संकल्पित कार्य पूरे होंगे. आकस्मिक लाभ और स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और शुभ संवाद की प्राप्ति होगी. उत्साहित रहेंगे और अपने श्रेष्ठत्व का प्रदर्शन कर पाएंगे.
धनु
विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद के कामों में रुकावट दूर होगी. विरोधियों और शत्रुओं पर दबाव बनाए रखने में सफलता मिलेगी. महत्वाकांक्षा पूरी होगी.
मकर
सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे. सट्टा या लाटरी से लाभ संभव है. हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे.
कुंभ
स्वास्थ्य में सुधार होगा. दिमागी तनाव दूर होगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबित कार्य पूरे होंगे.
मीन
सम-सामयिक प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार में लाभ होगा. समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में उन्नति की संभावना है. विविध सुख-साधन उपलब्ध होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










