Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 23 सितंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2025 7:50 AM
मेष से लेकर मीन राशि का आज 23 सितंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: आज 23 सितंबर 2025 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है. कुछ राशियों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा तो कुछ को सावधानी की जरूरत होगी. यहां जानें प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: आज 23 सितंबर 2025 का राशिफल आपके दिन की दिशा बताता है। जानें आज का ग्रह-नक्षत्र आपके करियर, प्रेम जीवन, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर क्या असर डालेगा। जानिए प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या विशेष भविष्यवाणियां हैं और कैसे करें दिन की शुरुआत.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. नौकरी की तलाश करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा व्यस्तता और भागदौड़ वाला रहेगा. इस समय आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है. वाणी पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. आज बड़े निवेश से बचें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मकता और तरक्की लाने वाला है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी शुभ आयोजन से मन प्रसन्न रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध और मजबूत होंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों से लाभ होगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज विरोधियों से सावधान रहना होगा. कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें. नौकरी पेशा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है और व्यवसाय करने वालों के लिए अच्छा मुनाफा संभव है. प्रेम जीवन में मजबूती आएगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्कता से बिताना होगा. कुछ लोग गलत व्यवहार कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव रहेगा. आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. यात्राओं को आज टालना बेहतर रहेगा.
आज 23 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे और अचानक धन लाभ हो सकता है. परिवार में खुशियां रहेंगी. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और रोमांटिक यात्रा का योग बनेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कामकाज में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. व्यवसाय से जुड़ी अच्छी डील फाइनल हो सकती है. परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी मिलेगी. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखनी होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को विदेशी स्रोतों से लाभ हो सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. स्वास्थ्य में गिरावट और थकान महसूस हो सकती है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला होगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. धन लाभ और प्रगति के योग बन रहे हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है. अविवाहित जातकों को शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में बड़ी डील हाथ लग सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज घर और बाहर दोनों जगह नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. पुराने काम पूरे होंगे और मेहनत का फल मिलेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










