आज 9 अप्रैल को ग्रहों का बड़ा बदलाव: मेष से लेकर मीन में से किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Apr 2026 7:50 AM
आज 9 अप्रैल 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार 9 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग संकेत लेकर आया है. कहीं सफलता तो कहीं चुनौतियां मिलेंगी. जानिए आपका आज का दिन कैसा गुजरने वाला है.
Aaj Ka Rashifal: आज 09 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 06 बजकर 01 मिनट तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज के दिन ग्रहों की स्थिति विशेष महत्व रखती है. चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे, जिससे कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान हैं, जो कुछ राशियों के लिए ऊर्जा और कुछ के लिए सावधानी का संकेत देते हैं. बुध और राहु कुंभ राशि में हैं, जो बुद्धि और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेंगे. बृहस्पति मिथुन राशि में स्थित होकर ज्ञान और विस्तार देंगे, जबकि केतु सिंह राशि में और शुक्र मेष राशि में स्थित रहेंगे. इन ग्रहों की चाल आज के दिन को खास बनाती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
मेष राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और यात्रा के योग भी बनेंगे. कुंभ राशि में स्थित बुध आपके लाभ भाव को सक्रिय करेगा, जिससे करियर में उन्नति और आय के नए अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम जीवन में भी सुखद स्थिति बनी रहेगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक उत्साह में अपनी दिनचर्या को बिगाड़ने से बचें.
वृषभ राशि: सावधानी और धैर्य की आवश्यकता
वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. चंद्रमा आपके आठवें भाव में रहेगा, जिससे कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, कुंभ राशि का बुध आपके करियर में नई जिम्मेदारियां ला सकता है. यह बदलाव आपके लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि छोटी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं पर.
मिथुन राशि: साझेदारी में सफलता के योग
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. चंद्रमा आपके सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिससे साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में रुकी हुई डील पूरी हो सकती है. बुध का प्रभाव आपके भाग्य को मजबूत करेगा, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि हल्की थकान या सिरदर्द हो सकता है.
कर्क राशि: शत्रुओं पर विजय लेकिन खर्च बढ़ेंगे
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. चंद्रमा आपके छठे भाव में स्थित रहेगा, जिससे आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. हालांकि, अनावश्यक खर्चों से मन परेशान रह सकता है. करियर में रिसर्च या गुप्त कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ठंडी चीजों से परहेज करें.
सिंह राशि: शिक्षा और प्रेम में सफलता
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा. चंद्रमा आपके पांचवें भाव में रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बुध का प्रभाव आपके पार्टनरशिप को मजबूत करेगा और नए अनुबंध मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है. स्वास्थ्य थोड़ा सुस्त रह सकता है, इसलिए व्यायाम जरूरी है.
कन्या राशि: सुख-सुविधाओं में वृद्धि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आराम और सुखद रहेगा. चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. माता का सहयोग मिलेगा और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. बुध का प्रभाव आपको कार्यस्थल की परेशानियों से राहत दिलाएगा. रिश्तों में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान हो सकती है.
तुला राशि: साहस और रचनात्मकता बढ़ेगी
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. चंद्रमा आपके तीसरे भाव में रहेगा, जिससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और सम्मान भी प्राप्त होगा. प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है.
वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ के योग
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है. चंद्रमा आपके दूसरे भाव में रहेगा, जिससे वाणी प्रभावशाली होगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. करियर में स्थिरता आएगी और घर से काम करने वालों को लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में आंख या दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें.
धनु राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और संचार कौशल मजबूत होगा. प्रेम जीवन में सुधार होगा और रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन रक्तचाप और गुस्से पर नियंत्रण रखें.
मकर राशि: खर्चों पर नियंत्रण जरूरी
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा. चंद्रमा आपके बारहवें भाव में रहेगा, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. निवेश भविष्य में लाभ देगा. रिश्तों में असुरक्षा की भावना आ सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी हो सकती है.
कुंभ राशि: इच्छाएं होंगी पूरी
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में रहेगा, जिससे आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. करियर में बड़े फैसले लेने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभकारी होगा. प्रेम जीवन में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि एलर्जी या संक्रमण की संभावना हो सकती है.
मीन राशि: करियर में सफलता के संकेत
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. चंद्रमा आपके दसवें भाव में रहेगा, जिससे करियर में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में कमी नहीं आएगी. पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. जहां कुछ राशियों को सफलता और लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सावधानी और धैर्य रखने की आवश्यकता है. ग्रहों की चाल के अनुसार अपने दिन की योजना बनाएं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










