Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को बकाया राशि की प्राप्ति होगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 2 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Oct 2025 6:49 AM
आज 2 अक्टूबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज 2 अक्टूबर का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. नौकरी, व्यापार या व्यक्तिगत प्रयासों में प्रगति संभव है. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस समय अपने निर्णयों में धैर्य रखें और अपनी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाएं. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज 2 अक्टूबर का दिन आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के मौके मिलेंगे. ध्यान रखें, संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभदायक साबित होंगे. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों को जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलने की संभावना है. नौकरी में उन्नति और यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे, आर्थिक लाभ होगा और व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखद और संतुलित रहेगा.
वृषभ (Taurus)
शत्रुओं पर दबाव बनाने में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अनुकूलता रहेगी. लोकप्रियता बढ़ेगी, अधूरा कार्य पूरा होगा. धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा के साथ उपहार और पुरस्कार प्राप्त होने की संभावना है.
मिथुन (Gemini)
इच्छित कार्य सफल होंगे और लाभकारी वातावरण बनेगा. नए काम में लाभ मिलेगा, गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से सहायता प्राप्त होगी. मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क (Cancer)
आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा. पुराने शुभचिन्तक मदद करेंगे. शुभ कार्य संपन्न होंगे. उद्योग-व्यापार में सफलता, भौतिक सुख-सुविधा और गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय होगा. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा.
सिंह (Leo)
सामाजिक संपर्क से लाभ मिलेगा. सम्मान और कर्मबल में वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार होगा और विगड़ा हुआ काम बन जाएगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ, परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के साधन मिलेंगे. वाहन सुख का भी लाभ होगा.
कन्या (Virgo)
नई आशाओं का उदय होगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेंगे और नौकरी में उल्लास रहेगा. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
तुला (Libra)
विविध समस्याओं का समाधान मिलेगा. परिश्रम से इच्छित सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों में खर्च अधिक होगा. शैक्षणिक उन्नति की संभावना रहेगी.
वृश्चिक (Scorpio)
राजनीतिक और सामाजिक संपर्क प्रभाव बढ़ाएंगे. चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी. व्यवसाय में शुभ परिवर्तन और आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे. सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्र और कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल रहेंगे.
धनु (Sagittarius)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना को साकार करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा.
मकर (Capricorn)
आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी. साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. बकाया राशि की प्राप्ति होगी.
कुंभ (Aquarius)
लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वाभिमान और स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी में वृद्धि होगी और नए परिचय के अवसर मिलेंगे. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. मनोकामनाएं पूरी होंगी.
मीन (Pisces)
चिन्तनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल प्राप्त होगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










