Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के गुप्त शत्रुओं की योजनाएं विफल होंगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 16 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Oct 2025 7:10 AM
आज 16 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 October 2025: आज 16 अक्टूबर को ग्रह-नक्षत्रों का संयोग अनेक शुभ संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को रुके कार्यों में सफलता, पदोन्नति और मान-सम्मान मिलेगा. वहीं प्रेम, स्वास्थ्य और धन के मामलों में भी संतुलन बना रहेगा. यह दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 16 October 2025: आज 16 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. कुछ को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तो कुछ को पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. ग्रहों की अनुकूल स्थिति आज कई राशियों के जीवन में खुशियां और आर्थिक लाभ के अवसर प्रदान कर सकती है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष – आज का दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का समाधान मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. प्रतिष्ठित कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे और व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन में आनंद और आर्थिक लाभ की प्राप्ति संभव है.
वृष – आज राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सहयोगियों से अनुकूलता मिलेगी. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी तथा लोकप्रियता में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे, धनलाभ के योग हैं. मान-सम्मान, उपहार या पुरस्कार मिलने की संभावना है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
मिथुन – इच्छित कार्य सफल होंगे और नए कार्यों की शुरुआत लाभकारी रहेगी. गुप्त शत्रुओं की योजनाएं विफल होंगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से अपेक्षित सहायता प्राप्त होगी. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी.
कर्क – शुभ कार्य संपन्न होंगे. शुभ समाचार और सद्भावनाएं प्राप्त होंगी. व्यापार में सफलता मिलेगी और गृह-सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. भौतिक लाभ के साथ पारिवारिक वातावरण भी आनंदमय रहेगा. मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
सिंह – सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा. सम्मान और कर्मबल में वृद्धि होगी. बिगड़े कार्य बनेंगे तथा व्यवसाय में आशातीत लाभ के योग हैं. परिवार के साथ मनोरंजन और भ्रमण के अवसर मिलेंगे. वाहन-सुख प्राप्त होगा.
कन्या – नई आशाओं का संचार होगा. धैर्य और साहस से कार्य सिद्ध होंगे. धन की प्राप्ति और नौकरी में संतोष रहेगा. दांपत्य जीवन में सुख रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे.
तुला – विविध समस्याओं से राहत मिलेगी. मेहनत से इच्छित सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखेंगे, हालांकि घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति के अवसर मिलेंगे.
वृश्चिक – राजनीतिक संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे. व्यापार में शुभ परिवर्तन संभव है. सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. संपत्ति संबंधी कार्य सफल रहेंगे.
धनु – आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी.
मकर – आजीविका संबंधी चिंताएं दूर होंगी. साहसिक कार्यों में सफलता और पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी और बकाया धन प्राप्त होगा.
कुंभ – प्रयास सफल होंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. आत्मसम्मान और आमदनी में वृद्धि होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मनोकामनाएं पूरी होंगी.
मीन – चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता प्राप्त होगी. धैर्य और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










