Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों को अचानक धनलाभ संभव है, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 11 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Sep 2025 6:04 AM

विज्ञापन

आज 11 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर असर डालेगी। किसी को भाग्य का साथ मिलेगा तो किसी को मेहनत से सफलता हासिल करनी होगी। रिश्तों, सेहत और धन के मामलों में भी आज का दिन खास रहने वाला है. पढ़ें आज 11 सितंबर 2025 का राशिफल ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: आज 11 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ को धैर्य और सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी।आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना विरोधी आपके काम बिगाड़ सकते हैं. आलस्य से बचें, नहीं तो कई जरूरी योजनाएं अटक सकती हैं. नौकरीपेशा लोग नई नौकरी की तलाश में व्यस्त रहेंगे और नए लोगों से संपर्क करेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और धन का उपयोग सही जगह होगा. परिवार का साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं.

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सुख और सफलता लेकर आएगा. भाग्य का साथ मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ विवाद या चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन व्यापारियों को किसी बड़े सौदे से लाभ मिल सकता है. शाम परिवार संग मौज-मस्ती में बीतेगी. खानपान पर संयम रखें.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, वरना काम बिगड़ सकता है. दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है. कठिन कार्य समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी. धार्मिक यात्रा या जीवनसाथी संग छोटी पार्टी का योग है.

Aaj Ka Panchang: आज 11 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

कर्क राशि

आज सतर्क रहना जरूरी होगा. दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बेवजह के खर्च और उधारी की स्थिति बन सकती है. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में किसी नए मुद्दे पर चर्चा हो सकती है.

सिंह राशि

आज किस्मत का साथ मिलेगा. आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराना उधार धन वापस मिल सकता है. बेरोजगारों को नए अवसर मिलेंगे और व्यापारियों को मुनाफा होगा. हालांकि प्रेम संबंधों में मतभेद की संभावना है. सेहत का ध्यान रखें और बाहर का भोजन करने से बचें.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कुछ मामलों में आसानी से सफलता मिलेगी, जबकि कुछ कामों में अधिक मेहनत करनी होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे. कानूनी मामलों में सतर्क रहें. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. सेहत में हल्की गिरावट हो सकती है.

तुला राशि

आज आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा. अचानक धनलाभ संभव है. व्यापार में नए कार्य शुरू कर सकते हैं और नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. परिवार में पुराने विवाद खत्म होंगे और आपसी सहयोग बढ़ेगा.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कठिन साबित हो सकता है. किसी के साथ वाद-विवाद कानूनी रूप ले सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और विशेषज्ञ से सलाह लें. कारोबारियों को लाभ मिलेगा, लेकिन चुनौतियां भी आएंगी. प्रेम जीवन में साथी का साथ मिलेगा.

धनु राशि

आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी. संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. अतिरिक्त आय से बैंक बैलेंस मजबूत होगा. जमीन-प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों में लाभ होगा. हर काम आसानी से पूरे होंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, हालांकि निर्णय लेने में उलझन रहेगी.

मकर राशि

आज आपको लाभ भी होगा और खर्चे भी बढ़ेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में आयोजन हो सकता है और मेल-मुलाकात का माहौल बनेगा. सेहत को नजरअंदाज न करें, वरना समस्या बढ़ सकती है.

कुंभ राशि

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा. साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और अधूरे काम पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और यात्रा का योग है.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और ससुराल पक्ष से लाभ होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola