Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वाले आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 5 अक्टूबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Oct 2025 7:01 AM

विज्ञापन

आज 5 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 अक्टूबर का दिन करियर और आर्थिक मामलों में नई शुरुआत के लिए शुभ माना जा रहा है.सितारे कुछ खास राशियों पर मेहरबान हैं. कहीं तरक्की के योग हैं तो कहीं प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज किस राशि के लिए क्या संदेश लाए हैं ग्रह.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 5 October 2025: आज 5 अक्टूबर 2025, शनिवार का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. ग्रहों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. किसी को आर्थिक लाभ होगा तो किसी की मनोकामना पूरी होगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि (Aries)

आपके प्रयासों और परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. अनावश्यक तनाव और विवादों से दूर रहें. चोट या दुर्घटना जैसी स्थितियों से सावधानी बरतें. दैनिक कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे. रोजगार की तलाश में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

वृषभ राशि (Taurus)

कई तरह की उलझनों के बावजूद आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित होगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और विपरीत परिस्थितियों में सुधार के संकेत मिलेंगे. सम्मानजनक कार्य करने का अवसर मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अधूरे काम पूरे होंगे. धन लाभ के योग बन रहे हैं. मान-सम्मान, यश, पुरस्कार और उपहार की प्राप्ति संभव है. विरोधियों पर विजय मिलेगी. रोज़गार में सफलता और नए कामों से लाभ होगा. गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र निष्फल रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer)

रचनात्मक और मौलिक कार्यों में सफलता मिलेगी. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. व्यापार में लाभ होगा और घर में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

सिंह राशि (Leo)

परिवार में सुख और समरसता बनी रहेगी. विद्यार्थियों को परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आपकी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और कर्मबल में वृद्धि होगी. बिगड़े हुए काम बनेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.

कन्या राशि (Virgo)

व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलेगा. सपरिवार घूमने-फिरने या मनोरंजन का अवसर मिलेगा. बेरोजगारों को नई नौकरी की संभावना है. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं, दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

तुला राशि (Libra)

परिवार संग धार्मिक कार्यों या यात्राओं की योजना बनेगी. गृहस्थ जीवन की समस्याएं सुलझेंगी. परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे. हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों में खर्च अधिक होगा. मांगलिक कार्य पूरे होंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलेगा. मनोइच्छित कार्यों की पूर्ति होगी. व्यापार में शुभ परिवर्तन और आर्थिक उन्नति संभव है. सम्मान की रक्षा होगी और परिवार से सहयोग मिलेगा. भूमि-सम्पत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.

धनु राशि (Sagittarius)

बुद्धि और प्रतिभा में निखार आएगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. अधूरे कामों में प्रगति होगी. सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपकी भूमिका मजबूत होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट या योजना में आपको दूसरों का पूरा सहयोग मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn)

कड़ी मेहनत और लगन से आजीविका संबंधी चिंताएं दूर होंगी. साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. समाज और राजनीति में आपके संबंध लाभ देंगे. बकाया धन की प्राप्ति संभव है.

कुंभ राशि (Aquarius)

आपके लाभकारी प्रयास सफल होंगे. मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं. नए परिचय और रिश्तों का दायरा बढ़ेगा. पारिवारिक वातावरण में सुख और शांति बनी रहेगी. मनोकामनाएं पूरी होंगी.

मीन राशि (Pisces)

बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें. तनावपूर्ण माहौल से राहत मिलेगी. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और पहचान बढ़ेगी. आपके धैर्य और गंभीरता से परिवार के महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola