Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 26 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Oct 2025 5:46 AM
आज 26 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: आज रविवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. सितारों की चाल कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता के योग ला रही है. वहीं कुछ राशियों को संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है. जानिए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से रविवार 26 अक्टूबर का राशिफल आपके लिए क्या संकेत दे रहा है.
Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: आज रविवार 26 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा. आज मेहनत का फल मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी रखनी होगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं. जरूरी काम पूरे होंगे और पैसों की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी. घर में खुशियों का माहौल रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा.
वृष
घर-परिवार में खुशी और आपसी मेलजोल बढ़ेगा. मेहनत से किए गए काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज आप घूमने-फिरने या मनोरंजन में भी समय बिता सकते हैं.
मिथुन
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. धन लाभ के मौके मिलेंगे. नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है.
कर्क
आपके कई काम अचानक बन जाएंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और समाज में सम्मान मिलेगा. किसी महिला मित्र की मदद से लाभ होने की संभावना है. घर, जमीन या वाहन से जुड़ी खुशी मिलेगी.
सिंह
आज उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़े रहेंगे. कठिन परिस्थितियों में सुधार आएगा. विरोधी परास्त होंगे और मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा और घरेलू समस्याएं दूर होंगी.
कन्या
व्यापार और नौकरी दोनों में उन्नति होगी. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे, जिनका आप पूरा फायदा उठाएंगे. परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा.
तुला
कामकाज में थोड़ी कठिनाई आ सकती है. नौकरी में ट्रांसफर या अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी. पैसों की परेशानी दूर होगी और सेहत में सुधार आएगा.
वृश्चिक
परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार या नौकरी में सफलता के योग हैं. कोई नई योजना लाभ दे सकती है. पदोन्नति की संभावना बन रही है.
धनु
दिन आपके लिए प्रगति लाने वाला रहेगा. निराशा खत्म होगी और अटके काम पूरे होंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी.
मकर
थोड़ी मेहनत से आपके बड़े काम बन जाएंगे. वाहन और यात्रा से लाभ होगा. धन की स्थिति बेहतर रहेगी. संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है.
ये भी देखें: आज 26 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
कुंभ
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. थकान या चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें. खर्चे बढ़ेंगे, पर आप अपनी समझदारी से समस्याओं को सुलझा लेंगे. संतान से जुड़ी चिंता खत्म होगी.
मीन
मानसिक तनाव बढ़ सकता है. गलत संगत से बचें. कामकाज में सावधानी बरतें. व्यापार में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा. जिम्मेदारी वाले काम सोच-समझकर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










