Aaj Ka Rashifal,7 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Aug 2023 8:10 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 7 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,7 अगस्त 2023: आज तारीख है 7 अगस्त 2023 दिन  सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन  कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दौड़धूप अधिक रहेगी. बुरी खबर मिल सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी.जॉब को लेकर टेंशन में रह सकते है और आपका ध्यान नयी जॉब की तलाश में भी रहेगा. काम का कुछ ज्यादा दबाव रहेगा ऐसे में किसी के साथ मन-मुटाव भी हो सकता है.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मेहनत सफल रहेगी. कार्य की प्रशंसा होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. व्यापार अच्छा चलेगा. घर में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है. ऐसे में संयम रखे और सोच-समझ कर ही बोले.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 3

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. स्वाभिमान बना रहेगा. नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे. स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. रुका धन मिलेगा. छात्रों को आज कुछ नया करने का मन करेगा और वे इसमें सफल भी होंगे. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जोखिम न उठाएं. प्रसन्नता रहेगी. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी. किसी की शादी या फंक्शन में जाने का कार्यक्रम बन सकता है. ऐसे में पूरी सावधानी अवश्य रखें अन्यथा बाद में कोई समस्या हो सकती है.

शुभ रंग:
भूरा

शुभ अंक:
8

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

फालतू खर्च होगा. शारीरिक कष्ट संभव है. दूसरों पर अतिविश्वास न करें. वस्तुएं संभालकर रखें. आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी.किसी अपने के साथ लड़ाई हो सकती है जिस कारण मन कुंठित सा रहेगा. परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा संभव है.

शुभ रंग:
ग्रे

शुभ अंक: 3

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे.व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने के संकेत है. यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. छात्रों को अपने दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. योजना फलीभूत होगी. नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें. प्रसन्नता रहेगी. उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा. प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा.प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपका पार्टनर आपको और अच्छे से समझेगा. आप भी उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे.

शुभ रंग:
आसमानी

शुभ अंक: 5

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राजकीय बाधा दूर होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी से मतभेद.मन में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी और इस खुशी में आप अपने दोस्तों को पार्टी भी दे सकते है. घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 2

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. कुसंगति से हानि होगी. आय कम होगी. नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है.सोशल मीडिया पर किसी से बात शुरू हो सकती है और आपना उन पर आकर्षण भी होगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ कर ही बोले.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

राजकीय बाधा दूर होगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. चिंता रहेगी. प्रमाद न करें. परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे.दूर के किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है या उनसे बात हो सकती है. घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना हैं या शाम के समय मंदिर जाना हो सकता है.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. शत्रु परास्त होंगे. बेरोजगारी दूर होगी. यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें.व्यापार में बरकत होगी और कहीं पैसा निवेश किया हुआ हैं तो उसमें भी लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर आज के दिन धन प्राप्ति के योग है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 5

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

यात्रा मनोरंजक रहेगी. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है. किसी चीज़ के बारे में ठोस निर्णय ले सकते है जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. घरवालो का भरपूर साथ मिलेगा.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 2

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola