Aaj Ka Rashifal,31 जुलाई 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 7:45 AM
Aaj Ka Rashifal, 31 जुलाई 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal,31 जुलाई 2023: आज तारीख है 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 31 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 31 जुलाई 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा.पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे. घर में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में थोड़ा घाटा संभव हैं. कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी.
लकी नंबर 6
लकी कलर गुलाबी
Also Read: आज का मेष राशिफल 31 जुलाई: जीवनसाथी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा
स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चोट व दुर्घटना से बचें. आय में कमी रह सकती है. घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा. अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे.इंजीनियरिंग और कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नही रहेंगे.
लकी नंबर 7
लकी कलर नीला
Also Read: आज का वृषभ राशिफल 31 जुलाई: आप अपने मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है. लाभ के दरवाजे खुलेंगे. चोट व दुर्घटना से बचें.प्रेम संबंध अच्छा रहेगा और आप अपने साथी के साथ मिलकर कोई ठोस निर्णय ले सकते है. ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले.
लकी नंबर 3
लकी कलर श्वेत
Also Read: आज का मिथुन राशिफल 31 जुलाई: महिलाओं के घर के कार्यो को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है. लाभ के दरवाजे खुलेंगे. चोट व दुर्घटना से बचें. व्यस्तता रहेगी.दिन की शुरुआत में कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रहेगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा. किसी से बात करते समय सावधानी रखें और अपने शब्दों का चुनाव सही रखें.
लकी नंबर 5
लकी कलर पीला
Also Read: आज का कर्क राशिफल 31 जुलाई: वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सुकून रहेगा. जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. कानूनी अड़चन आ सकती है. परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है. ऐसे में धैर्य से काम ले. ऑफिस के काम को लेकर तनाव रहेगा. सभी के साथ मृदु व्यवहार रखे.
लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा
Also Read: आज का सिंह राशिफल 31 जुलाई: सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ होगा
राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज के दिन कुछ अच्छे संकेत मिलेंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और संयम से काम ले.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. बनते कामों में विघ्न आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें. बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है.
लकी नंबर 9
लकी कलर गुलाबी
Also Read: आज का कन्या राशिफल 31 जुलाई: घर पर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है. व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा. घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें कही बाहर जाने देने से बचे. किसी मित्र के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे.
लकी नंबर 8
लकी कलर हरा
Also Read: आज का तुला राशिफल 31 जुलाई: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा. नौकरी में चैन महसूस होगा. व्यापार से संतुष्टि रहेगी. संतान की चिंता रहेगी. प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा.व्यापार में तरक्की होगी तो खर्चे भी अपेक्षाकृत थोड़े बढ़ जायेंगे. परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा तो वही रिश्तेदारों से भी कोई शुभ संकेत मिलेगा.
लकी नंबर 5
लकी कलर नीला
Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 31 जुलाई: आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा. आत्मसम्मान बना रहेगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. बड़ा काम करने का मन बनेगा. परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे. धन संबंधी मामलो में आज का दिन अच्छा नही है. इसलिये कोई भी धन से संबंधित बड़ा निर्णय ना ले और उसे कल तक के लिए टाल दे.
लकी नंबर 3
लकी कलर हरा
Also Read: आज का धनु राशिफल 31 जुलाई: दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें. बेकार की बातों पर ध्यान न दें. अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. शरीर में किसी चीज़ की कमजोरी रहेगी. सिर दर्द की शिकायत भी रह सकती है. ऐसे में पूरा आराम करे और किसी चीज़ के बारे में ज्यादा सोचे नही.
लकी नंबर 2
लकी कलर काला
Also Read: आज का मकर राशिफल 31 जुलाई: किसी महिला के कड़वे शब्द आपको परेशान कर सकते हैं
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. काम में मन लगेगा. शेयर मार्केट में लाभ रहेगा.पूरा दिन सुस्ती छाई रहेगी और आपका मन एक जगह नही टिकेगा. किसी बात को लेकर मन में शंका का भाव रहेगा. ऐसे में किसी बड़े से परामर्श अवश्य ले ले.
लकी नंबर 5
लकी कलर लाल
Also Read: आज का कुंभ राशिफल 31 जुलाई: प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा. यात्रा की योजना बनेगी.घर में कोई नयी खुशी का आगमन हो सकता है. किसी मित्र के साथ कहीं बाहर जाना भी हो सकता है. राजनीति के क्षेत्र में शुभ संकेत मिलेगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर स्लेटी
Also Read: आज का मीन राशिफल 31 जुलाई: सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










